बिगड़ी वायु: दिल्ली समेत एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंची

दिल्ली समेत एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंची
  • दिल्ली समेत एनसीआर में वायु गुणवत्ता बिगड़ी
  • नोएडा में समग्र वायु गुणवत्ता 322
  • दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता 309

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में वायु गुणवत्ता बिगड़ी। सफर इंडिया के अनुसार नोएडा में AQI 322 के साथ वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है। जबकि दिल्ली में एक्यूआई 309 अंकों के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

दिल्ली में बढ़ते एक्यूआई पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा दिल्ली में GRAP का दूसरा चरण लागू कर दिया गया है। ये अच्छे से लागू हो इसके लिए संबंधिक विभाग के अधिकारियों की दिल्ली सचिवालय में बैठक बुलाई गई है जिससे कार्य योजना बनाई जा सके।

Created On :  

Tags

Next Story