मौसम अलर्ट: बारिश के साथ इन राज्यों में जारी किया गया ओले गिरने का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

बारिश के साथ इन राज्यों में जारी किया गया ओले गिरने का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
  • चंडीगढ़ और दिल्ली में पांच और छह फरवरी को घना कोहरा छाया रहेगा
  • बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फवारी होगी
  • सिक्किम में 5 फरवरी को भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अधिकतर राज्यों में लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। उत्तर भारत के राज्यों में दिन के समय धूप निकल रही है। जिसके चलते लोगों को पिछले दो महीने से जारी ठंड से राहत मिली है। इस बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 3 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक कई राज्यों में झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीनों तक उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में बारिश होने वाली है। इनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और सब हिमालयी पश्चिमी बंगाल व सिक्किम में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। आज के दिन हरियाणा के करनाल में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ओले का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, तीन और चार फरवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फवारी होगी। पांच फरवरी को भी इन राज्यों में छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली राजस्थान में तीन और चार फरवरी को बारिश होगी। साथ ही, इन राज्यों में ओले भी गिरने की संभावना है। यूपी में चार और पांच बारिश के साथ होने ओले भी गिरने की संभावनाएं हैं। इसे लेकर यूपी में अलर्ट भी जारी किया गया है। इधर, उत्तराखंड और हिमाचल में 4 फरवरी को बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन राज्यों में बर्फबारी भी होगी। उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में तीन और चार फरवरी को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में पांच और छह फरवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में चार और पांच फरवरी के दिन कोहरे की स्थिति भी होगी। सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर 5 फरवरी को भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।

आज के मौसम का हाल

आज सुबह 08:30 बजे पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड के मैदानी इलाके, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10°C के बीच रहा। ठंड को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि अब आने वाले दिनों में ठंड कम होगी।

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को कई जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश होने से एक बार फिर राज्य में ठंड बढ़ेगा। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में 6 फरवरी को थोड़ी ज्यादा ठंड रहेगी। राज्य के लोगों फरवरी मध्य से ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

Created On :   3 Feb 2024 11:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story