किसानों का: किसान संघों के निर्धारित मार्च से पहले दिल्ली और हरियाणा की सीमाएं सील

किसान संघों के निर्धारित मार्च से पहले दिल्ली और हरियाणा की सीमाएं सील
  • सड़कों पर कीलें, सीमेंट की दीवारें और बैरिकेड्स
  • दिल्ली के बॉर्डरों पर धारा 144 लागू
  • हजारों पुलिसकर्मी तैनात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसान संगठनों के मंगलवार को प्रस्तावित 'दिल्ली चलो' मार्च से पहले, हरियाणा और दिल्ली में कई स्थानों पर कंक्रीट के अवरोधक, सड़क पर बिछने वाले नुकीले कीले अवरोधक और कंटीले तार लगाकर पड़ोसी राज्यों से लगी सीमाओं को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा निषेधाज्ञा लागू की गई है और हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा चुका है।

उत्तरप्रदेश के किसानों के बाद पंजाब के किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। पंजाब और हरियाणा के 26 किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच की पूरी तैयारी कर ली है।किसानों के प्रस्तावित आंदोलन के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सीमाओं को सील कर दिया है। किसान हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर इकट्ठा होना शुरु हो गए है। सीमाओं में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। इस बीच 12 फरवरी यानी आज चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसान नेताओं की अहम बैठक होगी। 16 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन उगराहां गुट के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने भारत बंद का एलान किया है। सीमाओं के आसपास के 15 जिलों में धारा 144 लागू कर दी है। सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समराला में पार्टी की रैली में कहा कि वह दिल्ली कूच में किसानों के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में मोदी सरकार ने किसानों को तबाह कर दिया है। 2024 में हमारी सरकार बनेगी तो तीनों कृषि कानून खत्म कर दिए जाएंगे। मोदी सरकार किसानों के आंदोलन को खत्म करना चाहती है लेकिन कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी।

दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से किसानों की मांग को स्वीकार करने की अपील की है। सीएम मान ने किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए रास्तों पर कीलें और कंटीले तार लगाने पर दुख व्यक्त करते हुए रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया- 'बड़े-बड़े कील और कंटीले तार लगाकर आप इंडिया और पंजाब का बार्डर न बनाओ।

Created On :   12 Feb 2024 6:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story