Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 Oct 2025 7:34 PM IST
दिवाली से पहले दिल्ली पुलिस से छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला
दिवाली से पहले जारी अलर्ट से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली में कार्यरत आधा दर्जन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का शहर से बाहर तबादला कर दिया। स्थानांतरित अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के तीन पुलिस अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर में और अन्य को अरुणाचल प्रदेश में तैनात किया गया है।
- 7 Oct 2025 7:21 PM IST
उदित राज ने सीजेआई के अपमान के लिए 'सनातनियों' को जिम्मेदार ठहराया
वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदित राज ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के अंदर भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई के अपमान के लिए 'सनातनियों' को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि ऐसी घटनाओं के पीछे सनातन विचारधारा का बढ़ता प्रभाव है। यह घटना सोमवार को हुई जब वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश किशोर ने कथित तौर पर मुख्य न्यायाधीश गवई की अध्यक्षता वाली पीठ पर कोई वस्तु फेंककर अदालत की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश की।
- 7 Oct 2025 7:13 PM IST
भारत में दिखेगी कोरियाई संस्कृति की झलक, दिल्ली और मुंबई में कार्यक्रम
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र भारत की तरफ से कोरियाई संस्कृति का प्रदर्शन करने के लिए इस महीने दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। एक कार्यक्रम का नाम 'रंग दे कोरिया' और दूसरे का नाम 'के-हार्मनी फेस्टा' है, जिसका आयोजन नई दिल्ली और मुंबई में किया जाएगा। भारत में कोरिया की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए नई दिल्ली के नेक्सस सेलेक्ट सिटी वॉक प्लाजा में 11 अक्टूबर को 'रंग दे कोरिया' का आयोजन होगा। बता दें कि यह साल इस कार्यक्रम के आयोजन की चौथी वर्षगांठ होगी।
- 7 Oct 2025 6:53 PM IST
पीएम मोदी ने पुतिन को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने पुतिन को उनके 73वें जन्मदिन की बधाई दी।
- 7 Oct 2025 6:43 PM IST
एअर इंडिया विमान हादसे की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं- विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू
विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो रही है। इस हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी। नायडू ने कहा कि यह जानने के लिए कि वास्तव में क्या हुआ था, सभी को एएआईबी की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। मंत्री का यह बयान तब आया है, जब कुछ लोग विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की जांच पर सवाल उठा रहे हैं।
- 7 Oct 2025 6:31 PM IST
हरियाणा पुलिस में एडीजीपी ने किया सुसाइड
हरियाणा पुलिस में एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वाई पूरन कुमार साल 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।
- 7 Oct 2025 6:15 PM IST
LJP(R) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सांसद अरुण भारती को चुनाव प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह-प्रभारी नियुक्त किया
LJP(R) अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए LJP(R) सांसद अरुण भारती को बिहार का चुनाव प्रभारी और LJP(R) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
- 7 Oct 2025 6:01 PM IST
सरकार और समाज मिलकर काम करते हैं तभी समाज की प्रगति संभव होती है- सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह सेवा भारती द्वारा निःशुल्क डायलिसिस और थैलेसीमिया जांच के शुभारंभ में शामिल हुए। रेखा गुप्ता ने कहा, "जब सरकार और समाज मिलकर काम करते हैं तभी समाज की प्रगति संभव होती है।
- 7 Oct 2025 5:45 PM IST
गयाजी डीएम के निर्देश पर आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है, उनकी पार्टी के सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव सात साल के लिए जेल जा सकते है। गयाजी डीएम के निर्देश पर आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज
- 7 Oct 2025 5:33 PM IST
संसद में निंदा हो, चर्चा करें कि यह शर्मनाक कृत्य क्यों हुआ और यह सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो-सुप्रिया सुले
NCP(SP) सांसद सुप्रिया सुले ने वकील द्वारा CJI BR गवई पर वस्तु फेंकने की कोशिश पर कहा, "हम इस कृत्य की निंदा करते हैं, हम वास्तव में इससे निराश और स्तब्ध हैं। हम सबने आज यहां अपनी निराशा दिखाई और कल भी अपनी निराशा व्यक्त की थी।
Created On :   7 Oct 2025 8:00 AM IST












