Delhi Fire Accident: विवेक नगर अग्लिकांड पर सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, हादसे में 9 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विवेक विहार की इमारत में हुए हादसा बड़ा दुखद है। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सीएम ने घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। आपको बता दें कि, रविवार तड़के करीब 3:30 बजे एक बहुमंजिला इमारत के दूसरे, तीसरे और चौधे माले के फ्लैट्स में आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
यह भी पढ़े -क्या सपा ज्वाइन करने जा रहे BJP के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण शरण सिंह? पार्टी से नाराजगी की अटकलों पर बेटे प्रतीक भूषण ने तोड़ी चुप्पी
यह भी पढ़े -नतीजों से दो दिन पहले प. बंगाल के इन बूथों पर फिर होंगे मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश, हिंसा की खबरों के बीच लिया एक्शन
सीएम ने दी जानकारी
सीएम ने आगे जानारी दी कि स्थानीय प्रशासन, DDMA, दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी पूरी तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्यों में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। हमारे स्थानीय विधायक और नगर पार्षद भी राहत कार्यों में अपना सहयोग दे रहे हैं। दिल्ली सरकार इस मुश्किल समय में हर स्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
Created On :   3 May 2026 12:16 PM IST








