Corona Virus Update: देश में कोरोना के एक्टिव केस का बढ़ रहा आंकड़ा, बीते 24 घंटे में 4800 से ज्यादा कोविड पेशेंट्स आए सामने, 7 लोगों की मौत

देश में कोरोना के एक्टिव केस का बढ़ रहा आंकड़ा, बीते 24 घंटे में 4800 से ज्यादा कोविड पेशेंट्स आए सामने, 7 लोगों की मौत
  • देश में बढ़ रहा है कोरोना
  • 4866 कोविड एक्टिव पेशेंट्स आए सामने
  • 24 घंटे में 7 लोगों की हुई मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। देश में लगातार लोगों की जानें जा रही हैं। इस महामारी की वजह से बीते 24 घंटों में ही 7 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब 4866 एक्टिव मामले हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि, कोविड 19 के चलते देश में मामले 4866 हो गए हैं। इस समय सबसे गुजरात में 508, महाराष्ट्र में 526, दिल्ली में 562, तमिलनाडु में 213, पश्चिम बंगाल में 538, कर्नाटक में 436, उत्तर प्रदेश में 198 मामलों के अलावा केरल में 1487 केेज दर्ज हुए हैं। अगर बीते दिन के हिसाब से देखा जाए तो, आज केरल में 564 कोरोना मामले सामने आए हैं।

कहां पर कितने लोगों की हुई मौत?

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 7 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो लोग दिल्ली के थे, उसमें एक 5 महीने का बच्चा था और दूसरा 87 साल का पुरुष था। इसके अलावा, कर्टनाक में दो मौतें हुईं, महाराष्ट्र में 3 मौते हुई हैं।

क्या हैं नए कोरोना वेरिएंट के लक्षण?

कोरोना के बढ़ते हुए केस की वजह ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट है। कोरोना का ये नया सब-वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। साथ ही बहुत ही परिवर्तनशील है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है। इसके सामान्य लक्षणों के बारे में जानें तो, शरीर में दर्द, बुखार, खांसी, भूख ना लगना, थकान, नाक बहना, गले में खराश और सिरदर्द जैसी समस्याएं शामिल हैं।

Created On :   5 Jun 2025 2:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story