एमपी में तबादलों का सिलसिला जारी: जिला शिक्षा अधिकारी, संयुक्त संचालक, उप संचालक और प्राचार्य स्तर के अधिकारियों का तबादला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा थोकबंद तबादले किए गए। इनमें जिला शिक्षा अधिकारी, संयुक्त संचालक, उप संचालक और प्राचार्य स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
शिक्षा विभाग ने जबलपुर डीईओ घनश्याम सोनी को मदरसा बोर्ड भोपाल का सचिव बनाया है। जबकि, ग्वालियर डीईओ अजय कटियार और कटनी डीईओ पीपी सिंह को जबलपुर जेडी ऑफिस में पदस्थ किया गया है।
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव कमल सोलंकी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, ज्वाइंट डायरेक्टर और डिस्ट्रिक एजुकेशन ऑफिर स्तर के 10 अधिकारी ट्रांसफर किए गए हैं। जबकि, प्राचार्य और बीईओ स्तर के आठ अधिकारियों का तबादला हुआ है।
जारी आदेशानुसार इनके नाम इस प्रकार है
एसपी सिंह बिसेन डीईओ नर्मदापुरम को उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल। पीपी सिंह प्रभारी जिला शिक्षा अिधकारी कटनी को प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संयुक्त सचालक, जबलपुर। अजय कटियार डीईओ ग्वालियर को प्रभारी संयुक्त संचालक, विधि प्रकोष्ठ जबलपुर। घनश्याम सोनी डीईओ जबलपुर को सचिव मप्र मदरसा बोर्ड मप्र भोपाल, मनीष वर्मा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर को संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण नर्मदापुरम (30 जून 2025 से प्रभावशील) दीपक पाण्डेय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ग्वालियर को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल। विकास जोशी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालक भोपाल को संयुक्त संचालक, विधि प्रकोष्ठ इंदौर। प्राचीश जैन संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय जबलपुर को संयुक्त संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल। अरूण कुमार इंगले प्राचार्य डाईट, प्रभात पटट्न बैतूल को प्रभारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर बनाया गया है।
प्राचार्यो के तबादला
जयप्रकाश जयसवाल प्राचार्य शास. उमावि कन्या पाण्डेन टोला रीवा को शास. उत्कृष्ट उमावि मर्तण्ड क्रमांक 1 रीवा में पदस्थ किया है। इसी तरह चंचल कुमार गुप्ता प्राचार्य शास. हाई स्कूल बालोदा टाकून जिला इंदौर को शास. हाय. विजय नगर इंदौर भेजा गया। वहीं सविता मिश्रा प्राचार्य शास. हाईस्कूल चुरकी सिंगरौली को शास. कन्या हाईस्कूल सोहावल सतना का दायित्व दिया है। विनोद शंकर अग्निहोत्री प्राचार्य शास. हाईस्कूल दुअरा रीवा को शासकीय हाईस्कूल मैदानी जिला रीवा पदस्थ किया है। नरेश प्रसाद मिश्रा प्राचार्य शास. हाईस्कूल मनकीसर जिला सीधी को विकासखंड शिक्षा अिधकारी गंगेव रीवा किया है। मीना नागले उच्च माध्यमिक शिक्षक, शास. उमाविहार भोपाल को सहायक लेखा अिधकारी कार्यालय जिला शिक्षा अिधकारी जिला अिधकारी भोपाल। रंजना मिश्रा उच्च माध्यमिक शिक्षक हाईस्कूल समान जिला रीवा को सेन्ट्रल लाईब्रेरी रीवा की जिम्मेदारी दी गई। आलोक सिंह प्राचार्य हाइस्कूल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सतना को जिला योजना अिधकारी कार्यालय जिला शिक्षा अिधकारी सतना बनाया है।
Created On :   8 Jun 2025 10:51 AM IST