Himachal Earthquake: बाढ़ के बाद भूकंप, हिमाचल प्रदेश में कांपी धरती, जानें क्या थी भूकंप की तीव्रता?

बाढ़ के बाद भूकंप, हिमाचल प्रदेश में कांपी धरती, जानें क्या थी भूकंप की तीव्रता?
  • हिमाचल प्रदेश में आया भूकंप
  • चंबा की धरती कांपी
  • 3.5 थी भूकंप की तीव्रता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में एक ओर लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं वहीं शुक्रवार (11 जुलाई) को भूकंप ने राज्य की धरती को हिला कर रख डाला। आज सुबह 6:23 बजे चंबा सहित आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गाए। जानकारी के मुताबिक, इसती तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र चंबा में 32.36 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.18 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा। साथ ही, इसकी गहराई जमीन की सतह से 5 किमी नीचे दर्ज किया गया।

कल दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आया था भूकंप

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार (10 जुलाई) सुबह 9:4 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में हड़कंप मच गया था। 10 सेकंड तक लगातार धरती हिलती रही। सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि हरियाणा के झज्जर में भी धरती कांपी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक, झज्जर में दो बार धरती डोली। पहली बार 9 बज कर 7 मिनट पर झटके महसूस किए गए। इसके बाद 9 बज कर 10 मिनट पर दोबारा भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई।

कहां की धरती कांपी?

कल दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, झज्जर और बहादुरगढ़ की धरती हिली।

बाढ़ ने मचाई हिमाचल में तबाही

हिमाचल के हालात इस वक्त ठीक नहीं हैं। यहां बीते कुछ दिनों में कई बार बादल फटने से बाढ़ आ गई। जिससे काफी नुकसान हुआ है। अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है। 100 से ज्यादा घायल हैं और 170 लोग लापता चल रहे हैं। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

Created On :   11 July 2025 12:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story