IND-PAK Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाक के बीच कराई मध्यस्थता, क्या होता है 'सीजफायर'? आसान भाषा में समझे इसका मतलब

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाक के बीच कराई मध्यस्थता, क्या होता है सीजफायर? आसान भाषा में समझे इसका मतलब
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाक के बीच कराई मध्यस्थता
  • सीजफायर का सीधा मतलब युद्धविराम होता है
  • ट्रंप ने ट्वीटर पर पोस्ट के जरिए दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी हद तक बढ़ चुका था। विवाद इस हद तक बढ़ गया था कि युद्ध की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन इस बीच शनिवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का दावा किया। उन्होंने अपने आधिकारीक ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर ये 'सीजफायर' होता क्या है?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा?

सबसे पहले तो बता दें, शनिवार शाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान करते हुए अपने आधिकारीक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी कोशिश के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को बधाई।" इसके बाद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की पुष्टी की।

क्या होता है सीजफायर?

अब चलिए जानते हैं आखिर ये सीजफायर होता क्या है। आसान भाषा में कहते तो सीजफायर का सीधा मतलब युद्धविराम होता है। इसका इस्तेमाल दो देशों के बीच जारी आक्रमक कार्रवाई को रोकने के लिए किया जाता है। इसके लागू होने के तुरंत बाद दोनों देश के बीच जारी संघर्ष स्थाई या अस्थाई रूप से रोकदिए जाते हैं।

युद्ध का अंत नहीं होता सीजफायर

लेकिन खास बात ये है कि सीजफायर के तहत लगाया गया ये रोक का मतलब शांति नहीं होती है। इसमें केवल कुछ समय के लिए सहमति से लड़ाई पर रोक लगाई जाती है। बता दें, शांति तब मानी जाती है जब दोनों देश स्थाई रूप से समझैता कर ले।

बताते चलें, भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों से लगातार गोलीबारी हो रही थी। दोनों देशों के सीमाओं पर बीते कुछ दिनों से संघर्ष को देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि कभी भी जंग की शुरुआत हो सकती थी। लेकिन अचानक अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाक के बीच सीजफायर की मंजूरी होने की खबर दी। वहीं, इसके कुछ समय के बाद भारतीय विदेश सचिव ने प्रेस वार्ता में इसकी पुष्टी की।

Created On :   10 May 2025 7:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story