Uttarakhand Cloudburst: ISRO ने धराली की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कर दिखाया खौफनाक मंजर! पानी में डूबी हैं इमारतें, हर जगह फैला हुआ है मलबा

ISRO ने धराली की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कर दिखाया खौफनाक मंजर! पानी में डूबी हैं इमारतें, हर जगह फैला हुआ है मलबा
  • उत्तराखंड में बादल फटने से आई बाढ़
  • लोगों को भारी परेशानियों का करना पड़ा सामना
  • इसरो ने जारी की सैटेलाइट तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड में फिर से बारिश आपदा बनकर आई है। उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से कई बाढ़ आ गई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग लापता हैं और लोगों के घर भी बाढ़ में बह गए हैं। वहीं, इस आपदा की सैटेलाइट तस्वीरें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शेयर की है। बादल फटने के बाद भयानक बाढ़ आई है, जिसमें कई इमारतें बह गई हैं और कई पानी में डूब गई हैं। सड़कों पर मलबा बिखरा हुआ है। इसरो ने धराली की दो सैटेलाइट फोटो जारी की हैं।

क्या है फोटो में?

इसरो ने धराली की दो फोटो जारी की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि अब क्या हाल हैं। एक फोटो तबाही से पहले की है और दूसरी फोटो तबाही मचने के बाद की है। पहली तस्वीर की बात करें तो, वो 13 जून 2024 की है और दूसरी फोटो 7 अगस्त 2025 की है। हाई रिजॉल्यूशन तस्वीर में देखने को मिल सकता है कि मलबा फैला हुआ है। साथ ही ये भी नजर आ रहा है कि नदी ने भई अपना रास्ता बदल लिया है और बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स पानी में डूबी हुई हैं।

यह भी पढ़े -पीएम मोदी की चीन यात्रा को लेकर अमेरिकी व्हाइट हाउस ने दी प्रतिक्रिया, ट्रंप भारत से व्यापार असंतुलन को लेकर बहुत स्पष्ट

कितने लोग लापता?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक करीब 150 से भी ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। लगातार उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कई स्थानीय लोगों ने लापता लोगों की संख्या 150 से कम बताई है लेकिन अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लोगों के लापता होने के ठोस आंकड़ें सामने नहीं आए हैं।

Created On :   8 Aug 2025 12:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story