जम्मू-कश्मीर: उरी में हुआ बड़ा हादसा, रोड से फिसलकर खाई में गिरी गाड़ी, सात लोगों की हुई मौत

उरी में हुआ बड़ा हादसा, रोड से फिसलकर खाई में गिरी गाड़ी, सात लोगों की हुई मौत
  • उरी में हुआ बड़ा हादसा
  • सात लोगों की हुई मौत
  • आठ लोग हुए घायल

डिजिटल डेस्क, उरी। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आज एक बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां एक यात्रियों से भरी गाड़ी कंट्रोल से बाहर होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की मौत गई। जबकि आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए है। इनमें से तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए बारामूला रेफर किया गया है।

खाई में गिरी यात्रियों से भरी गाड़ी

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उरी के बुजथल ततमुल्ला क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुआ। जहां एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों से भरा यात्री वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। घटना की जानाकारी मिलते ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन उससे पहले ही सात लोगों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

इस भीषड़ हादसे को लेकर यातायात ग्रामीण कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रविंदर पॉल सिंह ने पीटीआई को बताया कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं और चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जबकि सभी घायलों को जीएमसी बारामुला के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Created On :   31 Jan 2024 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story