मौसम अपडेट: दिल्ली का मौसम रहने वाला है शुष्क, यूपी-बिहार में मानसून की हो सकती है वापसी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

दिल्ली का मौसम रहने वाला है शुष्क, यूपी-बिहार में मानसून की हो सकती है वापसी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मानसून अलविदा कह रहा है। लेकिन फिर भी कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो चार दिनों में कई हिस्सों से बारिश अलविदा कह सकती है। जिसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्से शामिल हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना जैसे कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, आने वाले दो चार दिनों के लिए तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे कई हिस्सों में भारी से भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर भारी बारिश का दौर जारी नहीं है। दिल्ली एनसीआर में एक दो दिनों तक मौसम साफ रहने के साथ-साथ शुष्क रहेगा। साथ ही तापमान भी 30 से 33 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

यूपी से लौट सकता है मानसून

यूपी के दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की परिस्थितियां नॉर्मल रहने वाली हैं। आने वाले एक दो दिनों में मानसून की पूरी तरह से वापसी हो सकती है। अगले एक हफ्ते तक राज्य का मौसम शुष्क रह सकता है और तेज धूप भी देखने को मिलेगी। लेकिन रात को मौसम सामान्य हो जाएगा।

बिहार में मानसून वापसी की प्रक्रिया तेज

बिहार में भी मानसून की वापसी जल्द ही हो सकती है। प्रदेश में बारिश वापसी की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रदेश में मौमस शुष्क रहने वाला है लेकिन कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे और उमस जैसी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

Created On :   12 Oct 2025 12:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story