Coronavirus: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बढ़े कोरोना के केस, देश में मरीजों की संख्या 500 के पार

Coronavirus News Live Updates lockdown in India coronavirus cases in India Curfew StayHomeIndia COVID19 outbreak
Coronavirus: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बढ़े कोरोना के केस, देश में मरीजों की संख्या 500 के पार
Coronavirus: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बढ़े कोरोना के केस, देश में मरीजों की संख्या 500 के पार
हाईलाइट
  • कोरोना की वजह से 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश लॉकडाउन
  • महाराष्ट्र और केरल कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस वायरस की चपेट में आने से देश में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल मामलों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल और महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में अब तक 101 और केरल में 95 मामले सामने आए हैं। कोरोना का प्रसार रोकने के लिए 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लॉकडाउन कर दिया गया है, इनमें 560 जिले शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र-पंजाब सहित चार राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे।

कोरोना वायरस के राज्यवार आंकड़े:
महाराष्ट्र में 101, गुजरात में 33 आंध्र प्रदेश में 7, बिहार में 2, छत्तीसगढ़ में एक, चंडीगढ़ में 6, दिल्ली में 29, हरियाणा में 26, हिमाचल प्रदेश में 4, जम्मू-कश्मीर में 4, कर्नाटक में 37, केरल में 95, लद्दाख में 11, मध्य प्रदेश में 6, पंजाब में 23, राजस्थान में 32, तमिलनाडु में 12, तेलंगाना में 36, उत्तर प्रदेश में 33, ओडिशा में 2, पुदुचेरी में एक, उत्तराखंड में 5 और पश्चिम बंगाल में 7 केस आए हैं। इसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 44 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से जुड़ी कोई भी जानकारी लेने-देने के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर फोन किया जा सकता है। इसके अलावा हर राज्य ने अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 

LIVE Update:

मप्र: भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल राज्य स्तरीय कोविड-19 उपचार संस्थान बना। इस अस्पताल में सिर्फ कोरोनावायरस के मरीजों का ही इलाज होगा।

नोएडा में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस सामने आया। यह मामला सेक्टर-137 के ब्लॉसम काउंटी सोसायटी का है। इसके साथ ही नोएडा में कोरोना के कुल 9 मामले हो चुके हैं।

कर्नाटक के मंगलुरु में धारा 144 का उल्लंघन करने पर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र में कल एक 65 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत हुई। यह व्यक्ति दुबई का था जिसका कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा था।

आंध्र प्रदेश में 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो हफ्ते के लिए टाली गई। परीक्षा 31 मार्च से शुरू होनी थी। 

इग्नू ने देशभर में पूरी तरह लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए जून 2020 के टर्म-ऐंड परीक्षा फॉर्म को स्वीकार करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2020 तक बिना विलंब शुल्क के बढ़ा दी गई है।

चेन्नई में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 74 वर्षीय व्यक्ति और 52 वर्षीय महिला हाल ही में अमेरिका से लौटे थे। वहीं 25 वर्षीय एक महिला स्विटजरलैंड से लौटी थी। मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है।

लद्दाख में कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज पूरी तरह ठीक हुए। लद्दाख में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 11 है। यूपी के शामली में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। 

भारत का पहला COVID19 को समर्पित अस्पताल रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा मुम्बई में स्थापित किया गया।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कोरोना के दो केस सामने आए हैं जिसके बाद अगले आदेश तक पूरे जिले में कर्फ्यू लगाया गया।

तमिलनाडु के सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जैसे डॉक्टर, नर्स और अन्य जो कोरोना के मरीजों की देखरेख में शामिल हैं, सभी लोगों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने का ऐलान किया है।

गुजरात में 11,108 लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा गया है जिनमें से 224 गवर्नमेंट फैसिलिटीज में हैं। 10,850 होम क्ववारंटाइन हैं। 34 प्राइवेट अस्पतालों में हैं। क्वारंटाइन से जानबूझकर मना करने वालों के खिलाफ 21 FIR दर्ज किए गए हैं।

जम्मू स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू प्रांत के लिए डेडिकेटेड COVID-19 अस्पताल घोषित।

कोरोना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रिंट मीडिया के प्रमुखों के साथ बातचीत की।

तेलंगाना में कोरोना वायरस के तीन नए केस। राज्य में पॉजिटिव केसों की संख्या 36 हुई।

आज रात 12 बजे से 31 मार्च तक गोवा पूरी तरह लॉकडाउन।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया, बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इलाज के बाद 5 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

पीएम मोदी आज रात 8 बजे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करेंगे। पीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

महाराष्ट्र में मुंबई फायर सर्विस की टीम नगर निगम के अस्पतालों में सैनिटाइजिंग का काम कर रही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक की।

दिल्ली में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

तमिलनाडु में सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त चावल, चीनी, और अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ 1000 रुपये दिए जाएंगे। लंबी कतारों से बचने के लिए, सामान टोकन के आधार पर मिलेगा।

गुजरात में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 33 हो गई है।


महाराष्ट्र में कोरोना के चार नए केस सामने आए हैं जिनमें से तीन पुणे और एक सतारा में मिला है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 101 हो गई है।

दिल्ली मेट्रो रेल सेवा को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया।

कर्नाटक में चार नए केस
कर्नाटक में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के 37 केस हो गए हैं, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। कर्नाटक को 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, कोविड-19 संकट के कारण बनी हुई स्थिति को देखते हुए हमने न केवल 9 जिलों बल्कि पूरे कर्नाटक राज्य को लॉकडाउन करने का निर्देश दिया है। यह लॉकडाउन मंगलवार से 31 मार्च तक के लिए किया गया है। मेरा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सहयोग करें और घरों में रहें।

मणिपुर में भी कोरोना का एक मामला आया है। यहां यूके से लौटी एक युवती संक्रमित पाई गई। 

नोएडा में लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन करने पर 96 मामले दर्ज। 1995 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं लॉकडाउन के पहले दिन दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से इसका उल्लंघन करने को लेकर अब तक 1,012 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं। प्रयागराज में एक सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह लोगों की भारी भीड़ जुटी।

मुरादाबाद की सब्जी मंडी में लोग भीड़ लगाकर सामान खरीद रहे हैं।

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में सन्नाटा। राजधानी में 31 मार्च तक आवश्यक सेवाओं में छूट के साथ कर्फ्यू लगाया गया है। 

सीएए के खिलाफ लखनऊ और शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थगित होने के बाद प्रयागराज में भी महिलाओं ने धरना स्थल छोड़ दिया। महिलाओं ने धरना स्थल पर प्रतीकात्मक रूप से अपना कुछ सामान छोड़ दिया है। महिलाओं ने लिखा है, हमारा धरना प्रदर्शन जारी है। पुलिस प्रशासन सहयोग करे और हमारे सामान के साथ कोई छेड़-छाड़ न करे।

यमुना एक्सप्रेस वे को बंद कर दिया गया है। रूट पर पुलिस की बैरिकेडिंग की गई है। सिर्फ उन्हें ही जाने की अनुमति मिलेगी जिनके पास उपयुक्त कारण होगा। इमर्जेंसी सर्विस के लिए भी रूट खुला रहेगा।

योगी सरकार ने बयान जारी कर कहा- यूपी में दूध, सब्जी और फल की दुकानें दिन भर खुली रहेंगी जबकि ग्रॉसरी की दुकानें दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ही खुली रहेंगी। लॉकडाउन वाले जिले से बाहर जाना हो तो उसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। 

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के बीच लोग जरूरी सामान खरीदने मार्केट पहुंचे। यहां कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। राज्य को 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। वहीं 24 परगना के पानपुर में लोगों पर इसका कोई असर नहीं दिखा।

कर्नाटक: कश्मीरी छात्रों के ग्रुप ने बेंगलुरू एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानें रद्द किए जाने के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा, हमने कश्मीर के लिए 27 व 28 मार्च की टिकट बुक कराई थी, अब उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अब हम क्या करें।

दिल्ली में लॉकडाउन के बीच जाफराबाद में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।

 

 

 

 

COVID19: WHO ने भारत से जताई उम्मीद, कहा- पोलियो की तरह कोरोना को भी कर सकता है खत्म

 

Created On :   24 March 2020 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story