होली 2024: पीएम मोदी ने होली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, एक्स पर ट्वीट कर कही मन की बात

पीएम मोदी ने होली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, एक्स पर ट्वीट कर कही मन की बात
  • देशभर में मनाया जा रहा है होली का त्यौहार
  • पीएम मोदी ने लोगों को दी बधाई
  • सोशल मीडिया एक्स पर किया ट्वीट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में होली के त्यौहार ने आज दस्तक दे दी है। रंगों के पर्व में लोग जोरों-शोरों के साथ इसकी खुशी में डूब गए हैं। हर गली हर मोहल्ले में इसकी गूंज सुनाई दे रही है। पूरे देशभर में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों का होली की शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया 'एक्स' पर ट्वीट के जरिए पीएम मोदी ने लोगों के नाम एक संदेश लिखा है। पोस्ट में पीएम ने लिखा, "देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।"

देशभर में रविवार को हुआ होलिका दहन

होली से पहले रविवार रात को देशभर में होली दहन किया गया। इस मौके पर कई जगहों पर कई कार्यक्रम का आयोजन भी देखने को मिला था। होलिका दहन के साथ ही लोगों ने अपने भीतर की बुराईयों का दहन करके अच्छाई की मनोकामना की।

होली पर्व की मान्यता?

भारत में होली के पर्व से जुड़ी बरसों पुरानी मान्यता है। इसका उल्लेख हिंदू धर्म ग्रंथों में किया गया है। इसके मुताबिक, होलिका दहन को बुराई का प्रतीक माने जाने वाली राक्षसी होलिका के अंत को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु ने राक्षसी होली से अपने भक्त प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की थी। प्रह्लाद को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। इस दिन के बाद से ही प्रत्येक वर्ष होली खेलने से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। जिससे हमारे अंदर मौजूद सभी बुराईयां का पूरी तरह से अंत हो जाए।

Created On :   25 March 2024 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story