Shubham Shukla's Wife: कौन हैं शुभांशु शुक्ला की पत्नी, जिन्होंने स्पेस सक्सेस में दिया बड़ा योगदान, जानें क्या करती हैं काम?

- शुभांशु शुक्ला ने अपनी पत्नी के लिए लिखा अच्छा सा पोस्ट
- कामना पेशे से हैं एक डेंटिस्ट
- कामना ने बताया शुभम का पहला प्यार हमेशा से रहा है आसमान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ग्रुप के कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला स्पेस के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने में करीब 28 घंटे लगेंगे। उनके साथ कई अन्य क्रू भी शामिल हैं। शुभांशु ने जाने से पहले अपनी पत्नी के लिए एक मैसेज भी लिखा थो, जो कि काफी इमोशनल और प्यारा था। ऐसे में सवाल ये आता है कि, शुभम शुक्ला की पत्नी क्या करती हैं और कौन हैं? तो चलिए शुभम शुक्ला की पत्नी और उनकी मैरिड लाइफ के बारे में जानते हैं।
कौन हैं शुभांशु शुक्ला की पत्नी?
शुभांशु शुक्ला की पत्नी का नाम डॉ. कामना शुक्ला नाम है। शुभांशु शुक्ला की पत्नी कामना शुक्ला पेशे से डेंटिस्ट हैं। वे शुभांशु की स्कूल के समय से ही दोस्त रही हैं। स्कूल में ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। इसके बाद दोनों की शादी हो गई थी।
कब से हैं दोनों साथ?
कामना शुक्ला और शुभांशु शुक्ला दोनों प्राइमरी क्लास से ही एक साथ पढ़ते हुए आए हैं। कामना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, क्लास 3 से दोनों साथ में ही पढ़ते थे। फिर वे एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स बन गए थे। कामना ने बताया कि, शुभांशु बहुत ही इंट्रोवर्ट थे और शांत रहते थे। वो बहुत ही शांत और प्यार से बोलने वाले पर्सन थे। कामना ने बताया कि, शुभांशु का पहला प्यार हमेशा से ही आसमान रहा है।
कब बने थे वायुसेना का हिस्सा?
भारतीय एयर फोर्स पायलट शुभांशु शुक्ला ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जून 2006 में भारतीय वायु सेना में कमीशंड हुए थे। 2006 में शुरुआत की थी और 2024 तक ग्रुप कैप्टन के पद तक पहुंच गए थे। उनके पास 2 हजार से भी ज्यादा घंटों की उड़ान का एक्सपीरियं, है। साथ ही उन्होंने कई विमान उड़ाए हैं, जिसमें Su-30 MKI, MIG-21 और जगुआर जैसे विमान शामिल हैं।
Created On :   25 Jun 2025 4:54 PM IST