राज्यसभा की सदस्यता: राज्यसभा के लिए सुधा मूर्ति को किया गया मनोनीत, पीएम मोदी ने पोस्ट कर दी जानकारी

राज्यसभा के लिए सुधा मूर्ति को किया गया मनोनीत, पीएम मोदी ने पोस्ट कर दी जानकारी
  • सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत
  • पीएम मोदी ने पोस्ट कर दी जानकारी
  • सुधा मूर्ति ने जताई खुशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और अपने सोशल वर्क के लिए खास पहचान रखने वाली सुधा मूर्ति को राज्यसभा सदस्य के तौर पर मनोनीत किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। सुधा मूर्ति ने राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे महिला दिवस पर मिला सबसे बड़ा तोहफा बताया है। खुद एक बड़ी पहचान रखने वाली सुधा मूर्ति इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं।

पीएम मोदी ने पोस्ट कर दी जानकारी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपने अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर सुधा मूर्ति के राज्यसभा के लिए मनोनीत होने की जानकारी शेयर की है। पीएम मोदी ने लिखा, "मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी का राज्यसभा के लिए नामांकन किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।"

राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति ने खुशी जाहिर की है। सुधा मूर्ति ने बताया कि वह फिलहाल भारत में नहीं है लेकिन, यह उनके लिए महिला दिवस का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया और कहा कि देश के लिए काम करना एक नई जिम्मेदारी है।

ब्रिटिश पीएम की पत्नी है बेटी

सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति की बेटी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। सुधा की बेटी अक्षता मूर्ति ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। वहीं, बेटे रोहन मू्र्ति अमेरिकी सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट फर्म सोरोको के फाउंडर हैं। पिता नारायण मूर्ति बेटी की शादी ऋषि सुनक से करने के लिए पहले राजी नहीं थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इस रिश्ते के लिए हामी भर दी थी।

Created On :   8 March 2024 8:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story