भीषण हादसा: कानपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी कार, छह लोगों की हुई मौत

कानपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी कार, छह लोगों की हुई मौत
  • कानपुर में हुआ दर्दनाक हादसा
  • तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार
  • दुर्घटना में छह लोगों की हुई मौत

डिजिटल डेस्क, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कल देर रात एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार वाली कार सड़क के किनारे मौजूद तालाब में गिर गई। इस घटना में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज फिलहाल हॉस्पिटल में चल रहा है। कार में सवार सभी लोग इटावा में तिलक समारोह में शामिल होकर मुर्मा गांव लौट रहे थे। तभी अचानक ही कार कंट्रोल से बाहर होकर सीधे तालाब में गिर गई।

तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे लोग

यह भीषण कार हादसा जिले के सिकंदरा संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के करीब हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने गांव वालों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने पर कार में सवार छह लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में सवार भाई और बहन दोनों बच गए। कार में सवार सभी लोग तिलक चढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे। तभी कार कंट्रोल से बाहर होकर सड़क के किनारे स्थित तालाब में जा गिरी।

तेज रफ्तार की वजह से हुई घटना

यह दर्दनाक कार एक्सीडेंट देर रात दो बजे हुई। हादसे के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद जानकारी मिलने पर बीबीजीटीएस मूर्ति अपनी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां कार में फंसे सभी आठ लोगों को गांव वालों की मदद से निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना कार की तेज रफ्तार होने की वजह से हुई है क्योंकि सभी लोग कार की रफ्तार बहुत ही तेज थी।

Created On :   5 Feb 2024 3:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story