Operation Sindoor: पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कार्यकर्ताओं के साथ निकाली ‘तिरंगा रैली’, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोगों में यात्रा के दौरान दिखा उत्साह

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कार्यकर्ताओं के साथ निकाली ‘तिरंगा रैली’, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोगों में यात्रा के दौरान दिखा उत्साह
  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोगों में यात्रा के दौरान दिखा उत्साह
  • सुकांत मजूमदार ने कार्यकर्ताओं के साथ निकाली तिरंगा रैली
  • हमसे जो टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा- सुकांता मजूमदार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ऑपरेशन सिन्दूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में केंद्रीय मंत्री औरपश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के साथ अन्य भाजपा नेताओं ने ‘तिरंगा रैली’ निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए है। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के तौर पर निकाली गई।

हमसे जो टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा- सुकांता मजूमदार

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, "भारतीय सेना के साथ खड़े होने का संदेश देते हुए हजारों की संख्या में लोग तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे हैं। हम पाकिस्तान को संदेश देना चाहते हैं कि हमसे जो टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा।"

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, "भारतीय सेना ने (पाकिस्तान को)जवाब दिया है और सिंदूर का मान बचाया और सेना ने भारतीय नारी के सम्मान की रक्षा की है। हम उनको सलाम करते हैं।"

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "हम भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम करते हैं। हमारे सिंदूर की जो मर्यादा है, उस मर्यादा का पाकिस्तान ने जो उल्लघंन किया था, प्रधानमंत्री मोदी ने उसका जवाब दिया है और जो उन्हें जवाब मिला है, वो मेड इन इंडिया जवाब मिला है।"

22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम में आतंकी हमला

ऑपरेशन सिंदूर 6-7 मई 2025 को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किया गया एक सैन्य अभियान था, जो 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन, प्रतिरोध मोर्चा ने ली थी। ऑपरेशन का उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था, जो भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाते थे।

Created On :   17 May 2025 12:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story