VIDEO: पानी में पड़ी एक लाश अचानक जिंदा होकर तैरने लगी, देखने वालों के उड़े होश

VIDEO: पानी में पड़ी एक लाश अचानक जिंदा होकर तैरने लगी, देखने वालों के उड़े होश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोगों को दूसरों को हैरान करने में बहुत मजा आता है। आपने देखा होगा अक्सर लोग दूसरों को चौंका देने के लिए कुछ ऐसा अजीब कर जाते हैं कि लोग चाहकर भी उनसे अपनी नजर नहीं हटा पाते। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है  जिसमें एक महिला अपने स्वीमिंग टैलेंट का इस्तेमाल कर लोगों को हैरान कर रही है। ये है इस वीडियो में खास...

तालाब में दिखाई दी लाश

इस वीडियो की जब शुरुआत होती है तो इसमें एक औरत की बॉडी की एक शव की तरह पानी में तैर रही होती है। सभी लोग उसे देखकर हैरान हैं। डरे हुए लोग उस औरत का वीडियो बनाना शुरु कर देते हैं, इस पूरे समय वो औरत पानी में एक लाश की तरह पड़ी रहीं। उस महिला ने एक नाइट गाउन पहना हुुआ है जो इसे और रियलिस्टिक बनाने में महिला की पूरी मदद कर रहा है।

अचानक तैरकर लोगों को चौंकाया

सब लोग इस महिला की बॉडी को बड़ी हैरानी से देख रहे होते हैं तभी महिला खुद उठकर हिलने और तैरने लगती है। उस महिला को जिंदा देखकर एक बार तो सबके रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन बाद सच जानकर सभी लोग हंसने लगते हैं। 

ये भी पढ़ें- वायरल हुआ ‘नोटबंदी’ पर विशेष ‘बार-बार फेंको’ क्या आपने सुना?

दरअसल ये महिला का स्वीमिंग टैंलेंट है कि वो बिना हिले भी पानी में तैर सकती है। ऐसा बहुत कम लोग ही कर पाते हैं। ये लेडी अपने टैलेंट की यूनिकनेस का भरपूर फायदा उठा रही है। आसपास के इलाकों में सभी इस महिला को उसके इस असंभव से कारनामे के कारण जानते हैं।

Created On :   7 Nov 2017 5:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story