लॉकडाउन: वीडियो कॉल के जरिए हुआ निकाह, दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे से कहा- कबूल है

लॉकडाउन: वीडियो कॉल के जरिए हुआ निकाह, दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे से कहा- कबूल है

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। नोवल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) के कारण देश में 21 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) है। ऐसे में कई तय कार्यक्रम लोगों को रद्द करने पड़ रहे हैं। कई जगह पर धार्मिक कार्यक्रम और शादियां भी टल गई। हालांकि कई लोगों ने तय तारीख पर शादी करने के लिए नए-नए तरीखे निकाल लिए है। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामने आया है। यहां वीडियो कॉल के जरिए निकाह (Nikah) हुआ। 

मोहम्मद मिन्हाजुद ने बीड में रहने वाली दुल्हन के साथ शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए निकाह किया। दूल्हे के पिता मोहम्मद गयाज ने बताया कि दोनों की शादी 6 महीने पहले तय हुई थी। उस वक्त कोविड-19 का कोई खतरा नहीं था। ऐसे में सभी बुजुर्ग हमारे घर पर एकत्रित हुए और हमने फोन पर दोनों का निकाह करवा दिया। 

दोनों होने वाले दंपति का विवाह काजी मुफ्ती अनीस उर रहमान ने करवाया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवार खुश है, क्योंकि निकाह बहुत कम खर्चे में हो गया। बता दें इससे पहले ऐसा ही एक मामला झारखंड से सामने आया था। जहां तालझारी के लालमाटी गांव के डॉक्टर पीर मोहम्मद ने अपनी बेटी साबिजा नाज का विवाद वीडियो कॉल के जरिए करवाया था। दुल्हन अपने घर लालमाटी और दूल्हा पाकुड़ के मंझलाडीह में था। 

Coronavirus: एअर इंडिया ने यात्रा पर किया लॉकडाउन, 30 अप्रैल तक सभी बुकिंग बंद


 

Created On :   4 April 2020 3:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story