बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महुआ सीट ना मिलने से उपेंद्र कुशवाहा नाराज? अमित शाह संग की बैठक, नित्यानंद राय भी रहे मौजूद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में घमासान देखने को मिल रहा है। राजनीतिक गलियारों में हलचल तो तब बढ़ गई जब एनडीए में सीट शेयरिंग के ऐलान के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने 'This time nothing is well in NDA' वाला बयान दिया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) कें संस्थापक महुआ सीट ना मिलने से नाराज चल रहे हैं। इसी सिलसिले में उपेंद्र कुशवाहा ने आज यानि बुधवार (15 अक्टूबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात कर बैठक की। मीटिंग में नित्यानंद राय भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े -बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर लगी मुहर, बीजेपी-जेडीयू समेत अन्य दल इतनी सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार
'छोटे-मोटे विवाद सुलझ जाएंगे'
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में छोटे-मोटे विवाद आज या कल सुलझ जाएंगे। उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के वरिष्ठ नेता हैं, हमारा मानना है कि उनकी शिकायतों का समाधान दिल्ली नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।
#WATCH | दिल्ली: JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "NDA गठबंधन में छोटे-मोटे विवाद आज या कल में सुलझ जाएंगे... उपेंद्र कुशवाहा NDA के वरिष्ठ नेता हैं, हमें विश्वास है कि उनकी शिकायतों का समाधान दिल्ली नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।" pic.twitter.com/KS2tj3CXmE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
यह भी पढ़े -त्योहारों में पटाखे जलाने को लेकर बीजेपी ने साधा AAP पर निशाना, कहा- 'पहले ग्रीन पटाखे की पहल शुरू की और खुद ही...
बीजेपी ने किया 71 उम्मीदवारों का ऐलान
आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपनी पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी की थी। सूची के मुताबिक, पार्टी ने 71 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई थी। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राच चौधरी को लखीसराय और तारापुर से टिकट मिला है। वहीं, प्रथम सूची में कुल 9 महिलाओं पर बीजेपी ने भरोसा जताया है।
Created On :   15 Oct 2025 1:34 PM IST