लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी के कार्यकाल में 1 लाख किसानों ने की आत्महत्या, हर रोज 30 किसान कर रहे सुसाइड- प्रियंका गांधी

बीजेपी के कार्यकाल में 1 लाख किसानों ने की आत्महत्या, हर रोज 30 किसान कर रहे सुसाइड- प्रियंका गांधी
  • किसान कर रहे हैं लगातार आत्महत्या- प्रियंका गांधी
  • बीजेपी पर प्रियंका गांधी ने लगाए कई बडे़ आरोप
  • हर दिन 30 किसान कर रहे हैं आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांगेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगया है। जिसके चलते बीजेपी कटघरे में आ गई है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में लगभग एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या किया है। क्योंकि, बीजेपी ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए। बीजेपी ने चुनाव से पहले वादा किया था कि ''उनकी सरकार आने पर वह किसानों की आय दोगुनी कर देगें और किसानों को एसएसपी देंगे।'' लेकिन वे 10 साल बाद भी अपने वादे पूरे नहीं किए। प्रियंका ने आगे कहा, ''हम वादा करते हैं, कांग्रेस की सरकार बनने पर ना हम सिर्फ एमएसपी कानूनी गारंटी देगें, बल्कि हम किसानों के कर्जमाफी के लिए भी काम करेगें।"

हर दिन 30 किसान कर रहे आत्महत्या

सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर प्रियंका गांधी ने बीजेपी को लेकर कहा कि आज देश में हर दिन 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बीजेपी के पूरे कार्यकाल में लगभग 1 लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। इसके बाद भी वह किसानों का दर्द नहीं समझ रही है, सरकार चुप बैठे है। कर्ज में डूबा किसान आज परेशान है। कृषि में इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं और उपकरणों पर जीएसटी वसूली जाती है। सरकार ने कर्ज में डूबे किसानों का एक पैसा भी माफ नहीं किया है। लेकिन चंद उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज यह सरकार ने माफ कर दिया है।

कर्जा होगा माफ, जीएसटी मुक्त होंगे उपकरण

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर हम किसानों का कर्जा माफ करेगें, एमएसपी की कानून लागू करेंगे। इसके साथ ही हम कृषि उपकरणों को जीएसटी मुक्त करेगें। अगर किसानों के फसलों को नुकसान होता है तो 30 दिन के अंदर हम किसानों को मुआवजा देने का काम करेगें। जब हमारी सरकार थी तब हमने 72,000 करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया था।

Created On :   12 April 2024 2:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story