बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 4 विधायक छीनने वालों से 40 विधायक छीनकर बिहार में अपनी सरकार बनाएंगे-मुकेश सहनी

- लोकतंत्र में विधायक खरीदना सही बात नहीं है- वीआईपी
- हमारे विधायक खरीद कर हमें सरकार से बाहर किया गयाा
- 23 मार्च 2022 में वीआईपी के सभी विधायक भाजपा में गए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है, चुनावी मौसम में राजनीतिक दलों द्वारा एक दूसरे पर निशाना साधा जा रहा है। कभी बीजेपी की सहयोगी रही वीआईपी पार्टी ने अब उन्हीं पर कई आरोप लगाकर निशाना साधा, आरोपों में विधायक तोड़ने और खरीदने का भी आरोप है। चार विधायकों के खरीदने पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा हम लोग सालों से गुलाम थे। कभी बिहार में हमारा वजूद नहीं था। हमने संघर्ष करके अपने वोट के दम पर 4 विधायक बनाए। उन्होंने हमारे विधायकों को खरीद लिया। लोकतंत्र में विधायक खरीदना सही बात नहीं है। उन्होंने हमारे विधायक खरीद कर हमें सरकार से बाहर कर दिया। निश्चित तौर पर हमने संकल्प लिया है की 4 विधायक की जगह 40 विधायक बनाएंगे और जिन्होंने हमसे 4 विधायक छीने उनसे 40 छीन कर बिहार में अपनी सरकार बनाएंगे।
आपको बता दें 4 नवंबर, 2018 को बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुकेश सहनी ने विकासशील इंसान पार्टी की नींव रखी। हालांकि इससे पहले साहनी ने 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार किया था। वीआईपी पार्टी की मूल वोट बैंक निषाद, नोनिया, बिंद, बेलदार समुदाय है, जिसमें मछुआरों और नाविकों की 20 उपजातियां शामिल हैं।
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी शुरू में महागठबंधन के साथ जुड़ी हुई थी, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अपने छोटे सहयोगियों को तवज्जों ना देने और सीट बंटवारे में भ्रम के चलते वीआईपी महागठबंधन से अलग हो गई। वीआईपी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानिए एनडीए में शामिल हो गई, एनडीए में वीआईपी को बिहार में चुनाव लड़ने के लिए कुल 11 सीटें दी गईं। पार्टी चार सीटें जीतने में सफल रही हालांकि सहनी खुद चुनाव हार गए। बाद में मुकेश सहनी बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुए। उनका कार्यकाल छह साल के बजाय डेढ़ साल रहा। जो जुलाई 2022 में समाप्त हो गया। 23 मार्च 2022 को, पार्टी के सभी चार विधायक भाजपा में शामिल हो गए, जिससे पार्टी में कोई विधायक नहीं रह गया।
Created On :   26 July 2025 5:46 PM IST