कैंडिडेट्स लिस्ट: BJP की पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश के 6 सांसदों का टिकट कटा, 5 सीटों पर ऐलान होना बाकी, पूर्व CM शिवराज और सिंधिया लड़ेंगे चुनाव

BJP की पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश के 6 सांसदों का टिकट कटा, 5 सीटों पर ऐलान होना बाकी, पूर्व CM शिवराज और सिंधिया लड़ेंगे चुनाव
  • बीजेपी ने शनिवार को पहली लिस्ट जारी की
  • मध्य प्रदेश के 6 सांसदों का टिकट कटा
  • मध्य प्रदेश के 5 सीटों पर ऐलान होना बाकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो गया है। जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लडेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से चुनावी मैदान में हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जिन सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है, उनमें 5 सीटों छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, बालाघाट और धार का नाम शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी मिला टिकट

पार्टी ने पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश में मौजूदा 6 सांसदों को टिकट काटे हैं। वहीं, 5 सीटों पर चेहरे बदले हैं। मंडला से सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को फिर से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, मंडला की निवास सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके अलावा सतना से चार बार के सांसद गणेश सिंह को बीजेपी ने टिकट दिया है। हालांकि, वह भी 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हार गए हैं।

6 सांसदों का कटा टिकट

भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर आलोक शर्मा को टिकट मिला है। हालांकि, आलोक शर्मा भी 2023 के मध्य प्रदेश चुनाव में भोपाल उत्तर विधानसभा से विधायकी चुनाव हार गए थे।

वहीं, गुना सीट से केपी यादव का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर अब बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव मैदान में होंगे। सागर सीट से सांसद राजबहादुर सिंह का भी टिकट कटा है। पार्टी की ओर से अब लता वानखेड़े चुनावी मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा रतलाम में भी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए जीएस डामोर की जगह पर एमपी के मौजूदा वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागार सिंह चौहान को टिकट दिया है।

विदिशा सीट से इस बार पूर्व सीएम शिवराज का चुनाव लड़ना लगभग तय था। ऐसे में विदिशा के मौजूदा सांसद रमाकांत भार्गव की जगह पर सीएम शिवराज चुनावी मैंदान में होंगे। ग्वालियर में विवेक शेजवालकर का टिकट कटा है। उनकी जगह पर अब भारत सिंह कुशवाह चुनाव लड़ेंगे।

5 नए चेहरे को मौका

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद राज्य की 5 लोकसभा सीटें खाली थीं। क्योंकि, यहां के सांसद राज्य चुनाव लड़े थे और चुनाव जीतने के बाद वह राज्य विधानसभा सदन पहुंचे। इनमें मुरैना, सीधी, होशंगाबाद, जबलपुर और दमोह सीट शामिल हैं। इन सीटों पर बीजेपी ने नए प्रत्याशी को मौका दिया है।

बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 34 केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी नाम हैं। इसमें 50 साल के कम उम्र के 47 कैंडिडेट भी शामिल हैं। पहली सूची में बीजेपी ने 78 सांसदों का टिकट काटा है।

Created On :   2 March 2024 4:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story