इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम रद्द: एडीआर रिपोर्ट में हुआ खुलासा राष्ट्रीय राजनीतिक दलों में बीजेपी को मिला सबसे ज्यादा चंदा

एडीआर रिपोर्ट में हुआ खुलासा राष्ट्रीय राजनीतिक दलों में बीजेपी को मिला सबसे ज्यादा चंदा
  • एडीआर रिपोर्ट में चुनावी चंदे का खुलासा
  • बीजेपी को मिला सबसे ज्यादा चंदा
  • बसपा को नहीं मिला 20 हजार से ज्यादा का चंदा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे को लेकर एक रिपोर्ट साझा की है। रिपोर्ट में 2022-23 में मिलने वाले चंदे के बारे में जानकारी दी है। एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इस समय अंतराल में बीजेपी को सबसे अधिक चंदा मिला है। एक निजी न्यूज की वेबसाइट ने एडीआर रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि सत्ताधारी दल भाजपा को 720 करोड़ रुपए का चंदा प्राप्त हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भाजपा को चंदे में जो राशि मिली है वह 4 राष्ट्रीय पार्टियों की तुलना में पांच गुना अधिक है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022-23 के लिए राष्ट्रीय दलों को 12,167 (20 हजार रुपए से ज्यादा के) डोनेशन से कुल 850.438 करोड़ रुपए मिले हैं। आइए जानते हैं किस राष्ट्रीय दल को चंदे में कितना धन प्राप्त हुआ है।

कांग्रेस को करीब 80 करोड़ मिलने का अनुमान

एडीआर रिपोर्ट में बताया गया है कि बहुजन समाज पार्टी को साल 2022-23 के बीच 20,000 रुपए से ज्यादा का चंदा नहीं प्राप्त हुआ है। इलेक्टोरल स्कीम के तहत निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों को 20,000 रुपए से ज्यादा के पर्सनल डोनेशन की जानकारी देना जरूरी होता है। बीजेपी ने 7 हजार 945 चंदों के माध्यम से 719.858 करोड़ रुपए और कांग्रेस को 894 चंदों से 79.924 करोड़ (लगभग 80 करोड़ रुपए) रुपए प्राप्त करने की जानकारी दी है।

भाजपा को 4 दलों से पांच गुना अधिक राशि मिली

एडीआर की ताजा रिपोर्ट में एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। असल में एडीआर ने राष्ट्रीय पार्टियों को एक वित्तीय वर्ष में मिलने वाला आंकड़ा पेश किया है उसमें भाजपा को कांग्रेस के साथ अन्य चार दलों को मिले चंदे से पांच गुना अधिक राशि प्राप्त हुई है। भाजपा को प्राप्त हुआ चंदा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), एनपीपी और माकपा द्वारा घोषित कुल चंदे की तुलना में पांच गुना अधिक है।

दिल्ली से सबसे ज्यादा मिला चंदा

एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में एक और खास जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से राष्ट्रीय दलों को सबसे अधिक चंदा प्राप्त हुआ है। दिल्ली से करीब 276.202 करोड़ रुपए राष्ट्रीय दलों को मिले हैं। इसके बाद गुजरात से करीब 160.509 करोड़ रुपए और महाराष्ट्र से 96.273 करोड़ रुपए का चंदा मिला है।

Created On :   15 Feb 2024 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story