Assam CM Video: असम सीएम के खिलाफ ओवैसी ने दर्ज कराया मुकदमा, गोली मारने वाले वीडियो पर जताई आपत्ति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज देश की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिली थी। हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने हैदराबाद पुलिस आयुक्त (सीपी) के कार्यालय में आपराधिक शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत में ओवैसी ने सीएम सरमा द्वारा हाल ही में डिलीट किए गए एक वीडियो को आधार बनाया है। बताया गया है कि इस वीडियो में वे मुस्लिमों पर निशाना साधते हुए गोली चलाते हुए नजर आ रहे हैं। ओवैसी ने इस वीडियो को नस्लवादी नफरत बताया है और तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
'मुस्लिम विरोध भावनाएं'
ओवैसी ने शिकायत में कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा लंबे समय से अगल-अलग मंचों के माध्यम से मुस्लिम विरोधी भावनाएं भड़का रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनका ताजा वीडियो बहुत चिंताजनक है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था, इसके बाद सरमा ने उसे हटा दिया।
बंदूक के साथ मीडिया
AIMIM चीफ ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरमा को बंदूक के साथ वीडियो में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो की पोस्ट में कैप्शन 'पॉइंट ब्लैंक शॉट' और 'नो मर्सी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस वीडियो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकर नहीं किया जा सकता है। यह सीधे तौर पर एक समुदाय को डारने का काम किया गया है।
उन्होंने आगे अपनी शिकायत में भारत के सर्वोच्च न्यायलय के कई पिछले फैसलों का हवाला दिया है, जिसमें कोर्ट साफ कर चुकी है कि किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ घृणा फैलाना अपराध है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग करते हुए कहा कि असम सीएम के आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो को लेकर आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।
यह भी पढ़े -'पार्टी मुसलमानों को नजरअंदाज कर...' कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव हार की बताई गलती
Created On :   9 Feb 2026 8:40 PM IST











