Delhi Riots 2020: 'सत्ता परिवर्तन के लिए हुआ था दंगा', बीजेपी का बड़ा दावा, पूनावाला बोले- कांग्रेस ने किया उमर-शरजील को बचाने का प्रयास

सत्ता परिवर्तन के लिए हुआ था दंगा, बीजेपी का बड़ा दावा, पूनावाला बोले- कांग्रेस ने किया उमर-शरजील को बचाने का प्रयास
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगा 2020 मामले के 2 आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया है। इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है। शहजाद पूनावाल और सांसद विवेक ठाकुर ने अदालत के फैसले पर सहमति जताई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली दंगा 2020 मामले के आरोपी और स्टूडेंट एक्टिविस्ट उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्टन ने 5 जनवरी को बेल देने से इनकार कर दिया। इस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और सांसद विवेक ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों ने अदालत के फैसले पर सहमति जताई है। पूनावाला ने कहा कि एक चीज तो साफ होती है कि यह दंगे अचानक नहीं बल्कि प्रायोजित थे ताकि सत्ता परिवर्तन हो सके। कांग्रेस ने उमर और शरजील को बचाने की कोशिश की। इसके लिए पूनावाला ने कांग्रेस से मांफी मांगने के लिए कहा है। वहीं, सांसद ठाकुर ने कहा कि दंगे के आरोपियों को अदालत से करारा जवाब मिला।

यह भी पढ़े -दिल्ली के वसंत कुंज थाने के बाहर धरने पर बैठी उन्नाव रेप पीड़िता, कुलदीप सेंगर के समर्थकों पर मानसिक प्रताड़ना के लगाए आरोप

कांग्रेस से माफी की मांग

2020 दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिका खारिज होने पर, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज हम कहेंगे सत्यमेव जयते। सुप्रीम कोर्ट ने 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के पोस्टर बॉय उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से मना कर दिया है, जिनकी दिल्ली दंगों में भूमिका और UAPA के तहत आरोप पहली नजर में सही पाए गए हैं। यह दिखाता है कि दिल्ली दंगे स्वाभाविक नहीं थे, बल्कि सुनियोजित थे, अचानक नहीं हुए थे, बल्कि प्रायोजित थे ताकि सत्ता परिवर्तन हो सके। दुर्भाग्य से, कांग्रेस पार्टी शरजील और उमर का बचाव करती रही। ये वे लोग हैं जो भारत को टुकड़ों में बांटना चाहते थे। आज उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी और उसके इकोसिस्टम को आज माफी मांगनी चाहिए।

'कोर्ट ने करारा जवाब दिया'

बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियां बहुत अहम हैं। जो लोग 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' कहते थे, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से करारा जवाब मिला है। कोर्ट ने कहा कि दोनों आरोपी (उमर खालिद और शरजील इमाम) मुख्य लोग थे, और उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

Created On :   5 Jan 2026 1:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story