राज्यसभा चुनाव 2024: भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, मध्यप्रदेश से एल मुरुगन सहित चार उम्मीदवारों को मिला टिकट

भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, मध्यप्रदेश से एल मुरुगन सहित चार उम्मीदवारों को मिला टिकट
  • भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
  • मध्यप्रदेश से माया नरोलिया और एल मुरुगन मिला टिकट
  • ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव चुने गए उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस दूसरी लिस्ट में पार्टी की ओर से कुल पांच उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। इसमें मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन सहित माया नारोलिया, उमेश नाथ महाराज और बंसी लाला गुर्जर का नाम शामिल है। जबकि ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को उम्मीदवार बनाया गया है।

कौन हैं राज्यसभा के नए उम्मीदवार?

राज्यसभा के लिए इस बार भाजपा ने पुराने सांसदों को मौका नहीं दिया है। अश्विनी वैष्णव और सुधांशु त्रिवेदी जैसे कुछ उम्मीदवारों को छोड़ दें तो अन्य सभी नए चेहरे हैं। हालांकि, यह सभी नेता राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नए चेहरे हैं। लेकिन वह लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को राजनीति का लंबा अनुभव भी है।

मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के लिए घोषित किए गए चार नामों में से अश्विनी वैष्णव को छोड़कर सभी नए चेहरे हैं। इसमें भाजपा के किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गर्जर और प्रदेश की महिला मोर्चे की अध्यक्ष रह चुकी माया नारोलिया का नाम शामिल है। इसके अलावा संत उमेश नाथ महाराज के प्रदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।

क्या है भाजपा का प्लान?

रिपोर्ट्स की माने तो भाजपा यह चाहती है कि इस बार राज्यसभा के लिए ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को मौका दिया जाए। जबकि पुराने स्थापित नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा जाए। इसके जरिए पार्टी मुश्किल सीटों पर आसानी से जीत पाने की प्लानिंग बना रही है। यही वजह है कि पार्टी ने कई दिग्गज नेताओं को भी राज्यसभा चुनाव के लिए दोबारा मौका नहीं दिया है।

Created On :   14 Feb 2024 5:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story