राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राजस्थान से सोनिया गांधी लडेंगी चुनाव

कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राजस्थान से सोनिया गांधी लडेंगी चुनाव
  • कांग्रेस ने भी जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट
  • राजस्थान से सोनिया गांधी लडेंगी चुनाव
  • बिहार, हिमाचल और महाराष्ट्र से भी एक-एक उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी आगामी राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र से एक-एक उम्मीदवारों को टिकट सौंपा है। इसमें राजस्थान से सोनिया गांधी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से पहली बार सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने का आधिकारिक ऐलान किया गया है।

आज नामांकन करेंगी सोनिया गांधी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए आज अपना नामांकर दाखिल करने जयपुर पहुंच चुकी हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी का जयपुर में जबरदस्त स्वागत किया। विधानसभा भवन मेंं नामांकर दाखिल कराने के लिए सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी जयपुर पहुंचे हैं।

भाजपा ने भी जारी की अपनी दूसरी लिस्ट

इससे पहले बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में जरिए पार्टी ने चार मध्य प्रदेश और एक ओडिशा सहित कुल पांच उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन सहित माया नारोलिया, उमेश नाथ महाराज और बंसी लाला गुर्जर का नाम शामिल है। जबकि ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को उम्मीदवार बनाया गया है।

Created On :   14 Feb 2024 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story