आरोप: 'कांग्रेस और राहुल गांधी समाज को बंटाने काम कर रहे हैं...' बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना

कांग्रेस और राहुल गांधी समाज को बंटाने काम कर रहे हैं... बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
  • धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
  • 'कांग्रेस और राहुल गांधी समाज को बंटाने काम कर रहे हैं...'- धर्मेंद्र प्रधान
  • धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में शिक्षण संस्थानों में आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। जिस पर सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है।

राहुल पर हमला बोलते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "राहुल गांधी पूरी तरह से झूठ की राजनीति करते हैं। उनकी राजनीति झूठ पर टिकी है। एक झूठ का सच उजागर होते ही दूसरा झूठ बोल देते हैं। उनके द्वारा बोले गए झूठे बयानों की फेहरिश्त बहुत लंबी है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को अब उच्च शिक्षा में आरक्षित पदों पर नियुक्ति को लेकर एक नया झूठ बोल रहे हैं लेकिन उनका यह झूठ भी तथ्यों की कसौटी पर बेनकाब हो चुका है।"

राहुल गांधी पर साधा निशाना

आकड़े पेश करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, " हमारे आंकड़ों से स्पष्ट है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आरक्षित पदों पर आरक्षण के अनुपात में सबसे अधिक नियुक्ति मोदी सरकार में हुई है। कुल 6080 पदों पर नियुक्ति हुई है। जिनमें अनुसूचित जाति (एससी) से 14.3 फीसदी, अनुसूचित जनजाति (एसटी) से 7 फीसदी, ओबीसी (ओबीसी) से 23.42 फीसदी है। साथ ही, बचे हुए पदों पर इन्हीं नियमों के तहत नियुक्ति होगी।"

शिक्षा मंत्री ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी दुष्प्रचार फैला रहे हैं कि इन नियुक्तियों में एससी 7.1 फीसदी, एसटी 1.6 फीसदी तथा ओबीसी से 4.5 फीसदी ही हैं। यह झूठ है। राहुल गांधी झूठ फैलाकर समाज को बांटना चाहते हैं। वह समाज में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। यह कांग्रेस की आदत पुरानी है। कांग्रेस का मूल चरित्र एससी-एसटी-ओबीसी विरोधी है। जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी तब उसने हमेशा वंचित समाज के हितों का खुला विरोध किया है।"

धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "मोदी सरकार इस वक्त वंचित समाज की भागीदारी सुनश्चित करने में लगी हुई है। एकबार फिर कांग्रेस के नेताओं का एससी-एसटी-ओबीसी विरोधी चेहरा खुलकर सामने आ गया है। हम राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हैं कि वे अपने द्वारा दिए झूठे आंकड़ों का ठोस प्रमाण पेश करें। अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो वह सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे। हम जनता के सामने सच सामने रखा है। जोकि शीशे की तरह साफ़ है। कांग्रेस केवल झूठ बोने, झूठ उगाने और झूठ फैलाने से काम करती है। उनकी यह मंशा सफल नहीं होगी।"

Created On :   29 Jan 2024 6:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story