लोकसभा चुनाव 2024: नए भारत की नींव रख सकता है कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र,पूर्व अध्यक्ष ने बताया क्रांतिकारी

नए भारत की नींव रख सकता है कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र,पूर्व अध्यक्ष ने बताया क्रांतिकारी
  • देश का चेहरा बदल सकता है कांग्रेस का घोषणा पत्र
  • गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में ला सकता है बदलाव
  • घोषणापत्र में पांच गारंटी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीते दिन कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर दिया। शनिवार को जारी घोषणापत्र को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्रांतिकारी' बताया।भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा भारत का संविधान दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और गरीबों सहित सभी वर्गों के भारतीय नागरिकों की रक्षा करता है। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है।

गांधी ने कहा कांग्रेस का घोषणापत्र देश का चेहरा बदल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा घोषणापत्र देश के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में बेहतर बदलाव ला सकता है। कांग्रेस के घोषणापत्र में पांच गारंटी पर प्रकाश डालते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें देश में उसी तरह लागू किया जाएगा, जैसे पार्टी ने तेलंगाना में दी गई गारंटी को लागू किया।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र भारत के लोगों की आवाज और आकांक्षाओं को व्यक्त करता है। भविष्य में उनकी आवश्यकताओं को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा, मौजूदा समय में बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच गई है।आज जब देश में बेरोजगारी दर 40 सालों में सबसे अधिक है, कांग्रेस की तेलंगाना सरकार ने 30,000 लोगों को सरकारी नौकरियां दीं, जबकि अन्य 50,000 लोगों को जल्द ही नौकरियां मिलेंगी।

राहुल गांधी ने कहा, "हमने तेलंगाना में दिखाया है कि कांग्रेस जो भी वादा करती है, उसे पूरा करती है। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ महीने पहले पार्टी ने उसी स्थान से तेलंगाना के लिए गारंटी जारी की थी। एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, तेलंगाना के लिए एआईसीसी प्रभारी दीपा दासमुंशी, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, राज्य के मंत्री और पार्टी नेता शनिवार को जनसभा में शामिल हुए।

Created On :   7 April 2024 3:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story