लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज, लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर होगा मंथन

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज, लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर होगा मंथन
  • आज शाम को कांग्रेस कुछ प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद
  • पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जा सकता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में दिल्ली के AICC मुख्यालय में शुरू हुई।

लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के नेता पीसीसी कार्यालय पहुंचे । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होना है।

देशभर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। अगले महीने की 19 अप्रैल को पहले चरण की पहली वोटिंग होगी। चुनावी मौसम को देखते हुए राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। आज कांग्रेस कार्यसमिति है, जिसमें आम चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होनी है। बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पारित हो सकता है। आपको बता दें यह न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर 17 मार्च को मुंबई में समाप्त हुई थी। खड़गे ने एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा बढ़ाने और एक व्यापक सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना के लिए संविधान संशोधन पारित करने का वादा किया। कांग्रेस ने अब तक दो अलग-अलग सूचियों में कुल 82 उम्मीदवारों की घोषणा की है। आशंका लगाए जा रही है कि आज शाम को कांग्रेस कुछ प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है।

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में AICC मुख्यालय पहुंचे।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में AICC मुख्यालय पहुंचे।

Created On :   19 March 2024 5:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story