बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एक दिन के ब्रेक के बाद वोटर अधिकार यात्रा में दोपहर दो बजे के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिर से जुड़ेंगे

- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा दोपहर बाद यात्रा में शामिल होंगे राहुल गंधी
- आज यात्रा शेखपुरा से शुरू हुई है और मुंगेर तक जाएगी
- 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई यात्रा
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विपक्षी गुट इंडिया की ओर से निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा बुधवार को एक दिन के स्थगन के बाद गुरुवार से फिर शुरू हुई। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में शेखपुरा से आज यात्रा की फिर से शुरुआत हुई। मिली जानकारी के अनुसार वोटर अधिकार यात्रा में दोपहर दो बजे के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिर से जुड़ेंगे। आपको बता दें आज यात्रा शेखपुरा से शुरू हुई है और मुंगेर तक जाएगी। मुंगेर में रात्रि विश्राम होगा।
आपको बता दें बिहार में इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई यह यात्रा अब तक रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और नालंदा जिलों से होते हुए मंगलवार को शेखपुरा पहुंची थी। बुधवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक लगा।
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा हम सब महागठबंधन के साथ हैं और 243 सीटों पर मजबूती के साथ हम चुनाव लड़ेंगे। हम जनता के अधिकार की बात कर रहे हैं और उनके लिए लड़ाई लड़ रहे हैं>हमारे गठबंधन में सभी की भूमिका बहुत अहम है।
वोट अधिकार यात्रा' पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा हम पूरी ताकत और जोश के साथ दिखेंगे। आज INDIA गठबंधन के नेता यहां से यात्रा की शुरुआत करेंगे। हमने जनता के अधिकार दिलाने के लिए एक छोटा प्रयास किया था लेकिन इस यात्रा की सफलता और सहयोग पूरी जनता का है, जनता इसको ताकत दे रही है और यह हमारे लिए बड़ी बात है। उन्होंने आगे कहा गठबंधन में सभी मुद्दों की बातें एकदम सही रास्ते पर है, सीट शेयरिंग भी सही रास्ते पर है।
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। यात्रा में इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दलों के नेता भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 अगस्त को सीतामढ़ी में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। यादव के शामिल होने से आंदोलन को और मजबूत मिलेगी। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का पूरा सफर होगा। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।
Created On :   21 Aug 2025 12:52 PM IST