क्रिकेट के बाद सियासी मैदान: पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू , जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP में हुए शामिल

पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू , जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP में हुए शामिल
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर की राजनीति में एंट्री
  • जगन मोहन रेड्डी की पार्टी में शामिल हुए रायडू
  • आगामी लोकसभा चुनाव में हो सकते है YSRCP प्रत्याशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज गुरुवार 28 दिसंबर को आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने एंट्री ले ली है। 37 वर्षीय क्रिकेटर अंबाती रायडू, जगन मोहन रेड्डी की पार्टी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) में शामिल हो गए है। पांच महीने के भीतर देश में लोकसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि क्या जगमोहन रेड्डी पूर्व क्रिकेटर को चुनावी जंग में उतार सकते है। YSRCP में शामिल होने के बाद रायडू की सियासी पिच तैयार हो गई है। अब देखना है कि वो सियासी पिच पर कितना कमाल दिखा पाते है।

आपको बता दें अंबाती रायडू ने इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपना आखिरी क्रिकेट मैच 29 मई को खेला था। भारत की ओर से रायडू ने 55 एकदिवसीय मैचों में 47 से ज्यादा की औसत से 1694 रन बनाए। वन डे मैच में रायडू ने 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए। साथ ही उन्होंने 3 विकेट भी झटके हैं। जबकि 6 टी-20 मैच में रायडू ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और 10.50 की औसत से 42 रन बनाए।

राजनीति में आने और रेड्डी की पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने गुंटूर जिले के कोने-कोने का दौरा किया और लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया। गुंटूर जिला रायडू का मूल जिला है।

मीडिया खबरों के मुताबिक राजनीति में आने से पहले रायडू ने कहा था कि मैं लोगों की सेवा करने के लिए जल्द ही आंध्र प्रदेश की राजनीति में प्रवेश करूंगा. राजनीति में आने से पहले मैंने लोगों की नब्ज जानने और उनकी समस्याओं को समझने की और जिले के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करने का फैसला किया है।

Created On :   28 Dec 2023 2:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story