बयान का समर्थन: 'कोई आरोप नहीं लगाया, फैक्ट बताया,' राहुल गांधी के पक्ष में बोले इमरान मसूद, नेता प्रतिपक्ष ने उठाए थे EC के खिलाफ सवाल

कोई आरोप नहीं लगाया, फैक्ट बताया, राहुल गांधी के पक्ष में बोले इमरान मसूद, नेता प्रतिपक्ष ने उठाए थे EC के खिलाफ सवाल
  • राहुल गांधी को मसूद का साथ
  • चुनाव आयोग पर दिए गए बयान को बताया कांग्रेस सांसद ने सही
  • कहा- राहुल गांधी ने कोई आरोप नहीं लगाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हाल ही में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनके बयान के बाद से ही सियासत गर्मा गई। अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राहुल गांधी का समर्थन किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने बस फैक्ट बताया है।

नेता प्रतिपक्ष का समर्थन

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कोई आरोप नहीं लगाया गया है, राहुल गांधी ने तथ्य पेश किए हैं। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों का सत्यापन और मिलान किया है और हमारे सामने तथ्य पेश किए हैं। देश भर में एक नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है कि राहुल गांधी ने आरोप लगाए हैं। और वे कह रहे हैं, हलफनामा दो। एक नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है कि यह आरोप है, यह आरोप नहीं है। इससे देश में क्रांति आ जाएगी। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

राहुल गांधी का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में मतदाता सूची का जिक्र करते हुए कहा कि फर्जी तरीके से मतदान कराया जा रहा है। महाराष्ट्र चुनाव में भी बड़े पैमाने पर धांधली हुई। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद से ही काफी बवाल मचा हुआ है। तमाम पार्टियों के नेता इस मामले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Created On :   10 Aug 2025 9:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story