One Nation One Election: 'देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव होना चाहिए...', गुवाहाटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

- गुवाहाटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान
- 'देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव होना चाहिए'
- शिवराज सिंह चौहान ने कामाख्या देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को असम के गुवाहाटी पहुंचे। जहां उन्होंने वन नेशन-वन इलेक्शन मुद्दे पर एक बार फिर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बार चुनाव होने से देश की विकास में बाधा आती है। इसके अलावा पैसा भी खूब चर्चा होता है। ऐसे में देश में एक ही बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने चाहिए।
वन नेशन-वन इलेक्शन पर दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "बार-बार होने वाले चुनाव देश की प्रगति और विकास में बाधक हैं। हिंदुस्तान में 5 साल 12 महीने 365 दिन हमेशा सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी करते रहते हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान फिर लोकसभा के चुनाव आ गए। अब बंगाल और बिहार के चुनाव आ गए। लगातार होने वाले चुनाव देश प्रगति और विकास में बाधक हैं। धन का अपव्यय होता है। नेता और प्रशासन हमेशा चुनाव की तैयारी में लगे रहते हैं। संविधान में संशोधन करके 5 साल में एक बार लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ होने चाहिए ताकि 4.5 साल चुनी हुई सरकारें जनता की सेवा करें।"
इससे पहले गुवाहाटी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कामाख्या देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।
Created On :   17 May 2025 7:15 PM IST