लोकसभा चुनाव 2024: इन दो राज्यों में बीजेपी का हाल होगा बुरा! गठबंधन 'इंडिया' मारेगा बाजी? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

लोकसभा चुनाव 2024: इन दो राज्यों में बीजेपी का हाल होगा बुरा! गठबंधन इंडिया मारेगा बाजी? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे
  • बीजेपी को कड़ी टक्कर दे पाएगा इंडिया गठबंधन
  • बिहार, महाराष्ट्र में मिलेगी करारी हार?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 का लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। आम चुनाव में बीजेपी वाली एनडीए और कांग्रेस की इंडिया गठबंधन की लड़ाई देखने को मिलेगी। आगामी चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए इंडिया गठबंधन अपना जाल बिछा रहा है ताकि सत्तारूढ़ पार्टी को फंसाया जा सके। दोनों गठबंधनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर साल 2024 में दिल्ली की सत्ता की चाबी किसे मिलने वाली है। इस बीच इंडिया टुडे सी-वोटर ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे किया है। जिसमें एनडीए और इंडिया गठबंधन को लेकर चौंकाने वाले आकंड़े जारी किए हैं।

यह सर्वे 15 जुलाई से 14 अगस्त तक किया गया है। जिसमें बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में 43 फीसदी वोट शेयर के साथ एक बार फिर सरकार बनाने की संभावना जताई गई है। जबकि इंडिया गठबंधन को भी शानदार वोट शेयर मिले हैं। सर्वे के मुताबिक, विपक्ष को आगामी चुनाव में 41 फीसदी वोट शेयर मिल सकते हैं लेकिन सरकार बनाने में असमर्थ रहेंगे। इनके वोट प्रतिशत सीटों में तब्दील नहीं हो पा रहे हैं। फिर भी साल 2019 के लिहाज से विपक्षी गठबंधन बेहतर परफॉर्म कर सकता है। साथ ही दो राज्यों में जहां बीजेपी की तूती पिछले लोकसभा में बोली थी वहां 46 सीटों का भारी भरखम नुकसान हो रहा है, जो किसी जोरदार झटके से कम नहीं है।

इन दो राज्यों में एनडीए को झटका

आगामी चुनाव में एनडीए को बिहार और महाराष्ट्र में जोरदार झटका लगने की उम्मीद है। सर्वे के मुताबिक, 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में बीजेपी और उसके सहयोगी दल 14 सीटों पर ही जीत पाएंगे। जबकि इंडिया गठबंधन शानदार प्रदर्शन कर 26 सीटों पर जीत का परचम लहरा सकता है। कुछ ऐसा ही महाराष्ट्र की सियासत में भी हो सकता है। 48 लोकसभा सीटों वाले इस प्रदेश में एनडीए को 20 सीटें जबकि इंडिया को 28 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। साल 2019 से सर्वे की तुलना करे तो बीजेपी को 46 सीटों का नुकसान हो रहा है। अगर चुनाव में सर्वे जैसे ही नतीजे आए तो बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है।

दोनों राज्यों में समीकरण बदले

साल 2019 में बीजेपी के साथ बिहार में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू रही थी, दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा था और बिहार के सभी लोकसभा सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था। कुछ ऐसा ही महाराष्ट्र की स्थिति रही थी। उस समय बीजेपी और शिवसेना दोनों साथ ही में थे। दोनों पार्टियों ने एक साथ चुनाव में उतर कर कांग्रेस और एनसीपी को मात दी थी लेकिन आज की स्थिति को देखें तो दोनों राज्यों के हालात पूरी तरह अलग हैं। बिहार में जेडीयू कांग्रेस और राजद से मिलकर सरकार चला रही है। जबकि महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) बीजेपी से अलग होकर विपक्ष की भूमिका निभा रही है।

Created On :   28 Aug 2023 5:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story