MP चुनाव 2023 Live Updates: हिंसा के बीच संपन्न हुआ मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव, शाम 5 बजे तक 71.11% लोगों ने किए मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग शुक्रवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रदेश में शाम 5 बजे तक कुल 71.11% मतदान हुए हैं। हालांकि, अभी चुनाव मतदान के फाइनल आंकड़े सामने आएंगे। 2018 के चुनाव में 75.49% वोटिंग हुई थी। बीते 15 नवंबर को राज्य में चुनाव प्रचार का शोर थम गया था। इस बार सूबे की 230 सीटों के लिए कुल 2,533 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे हैं। जिसमें 2,280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर है। शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक राज्य में कुल 64626 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। बता दें कि, नक्सल प्रभावित जिले मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक खत्म हो गया था।
बीते एक महीने से राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान जारी रहा। इस दौरान सूबे में कई सारी रैलियां और जनसभाएं हुईं। इन दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया वॉर भी देखने को मिला। या फिर यूं कहे कि दोनों पार्टियों ने एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। साथ ही, चुनाव प्रचार चरम पहुंचने के साथ मंच से खुलेआम इन दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता भी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से भी पीछे नहीं हटे। आज यानी शुक्रवार को मध्य प्रदेश की जनता ने अपने स्थानीय क्षेत्र के उम्मीदवारों के भाग्य पर अंतिम मुहर लगा दिया। 230 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में एक ही चरण में सभी सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था।
71.11 मतदाता ने मतदान का प्रयोग किया
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक, इस बार मध्य प्रदेश के 230 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5.6 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें 2.88 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.72 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 1,373 थर्ड जेंडर मतदाता है। इस बार के चुनाव में कुल 22.36 लाख युवा मतदाता पहली बार मतदान करने वाले रहे। इसमें से शाम 5 बजे तक 71.11 मतदाता ने प्रयोग किया। अब 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
Live Updates
- 17 Nov 2023 7:19 AM
11 बजे तक 28.25% वोटिंग
मध्य प्रदेश में 11 बजे तक 28.25% वोटिंग हुई है। इनमें मालवा में 32.39%, भोपाल में 19.3%, गुना में 28.75%, ग्वालियर में 22.44%, इंदौर में 21.83%, छिंदवाड़ा में 30.49%, जबलपुर में 25.94%, मुरैना में 26.87%, नरसिंहपुर में 29.64%, उज्जैन में 29.14% मतदान हुआ है।
- 17 Nov 2023 7:13 AM
पद्म विभूषित जगत गुरु रामभद्राचार्य मतदान करने पहुंचे
सतना के चित्रकूट विधानसभा 61 के मतदान केंद्र क्रमांक 78 में पद्म विभूषित जगत गुरु रामभद्राचार्य मतदान करने पहुंचे।
#Satna। विधानसभा चित्रकूट 61 के #मतदान केंद्र क्र 78 में मतदान करने पहुचे पद्म विभूषित जगत गुरु #रामभद्राचार्य
— Dainik Bhaskar Hindi (@DBhaskarHindi) November 17, 2023
.
.#Chitrakoot #Rambhadracharya #JagadguruJi @JagadguruJi #MadhyaPradeshElection2023 #MPElections2023 #Election2023 #AssemblyElections2023 #ElectionDay pic.twitter.com/le6ZxIe6Co - 17 Nov 2023 6:56 AM
भाजपा की लहर चल रही है- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वोट डालने के बाद कहा, "पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। भाजपा के पक्ष में वातावरण है। केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं और विकास को पसंद किया जा रहा है और इसके आधार पर मैं विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि भाजपा मध्य प्रदेश में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाएगी।"
- 17 Nov 2023 6:55 AM
उमा भारती ने किया मतदान
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती ने आज अपने पैतृक निवास डूंडा के टीकमगढ़ में मतदान किया।
- 17 Nov 2023 6:54 AM
बीजेपी नेता गिरीश गौतम ने किया मतदान
मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किया मतदान
खरगापुर विधानसभा के छिदारी गांव में अहिरवार समाज के लोगों से मारपीट, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
- 17 Nov 2023 6:50 AM
बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने किया मतदान
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने मतदान करने के बाद कहा, "हमारे कार्यकर्ता मेहनत करते हैं तो मुझे लगता है कि मेहनत का फल मीठा होता। लोगो को विकास और काम को देखकर वोट करना चाहिए।"
#WATCH इंदौर (मध्य प्रदेश): पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने कहा, "हमारे कार्यकर्ता मेहनत करते हैं तो मुझे लगता है कि मेहनत का फल मीठा होता। लोगो को विकास और काम को देखकर वोट करना चाहिए।" https://t.co/OYnZJarThR pic.twitter.com/RrM40wfjQV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023 - 17 Nov 2023 6:43 AM
इन सीटों पर हुए करीब 28 फीसदी से अधिक मतदान
दमोह जिले में 4 घंटे में लगभग 25.12% मतदान
पथरिया 25.79
दमोह 22.89
जबेरा 32.41
हटा 19.61
- 17 Nov 2023 6:38 AM
वोटिंग के दिन कमलनाथ का बीजेपी पर जबरदस्त हमला
राज्य में वोटिंग के बीच पीसीसी चीफ कमलनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पुलिस, पैसा, प्रशासन का उपयोग कर रही है। कल रात भर बीजेपी ने शराब और पैसे बांटे हैं। इंदौर 1 में मैने एसपी से बात की है। मुरैना के एसपी बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। वी डी शर्मा के पास अब कुछ कहने को बचा नही है। नरोत्तम मिश्रा को पहले अपनी चिंता करनी चाहिए। पहले वो ये देखे की वो जीत भी रहे हैं या नही। शिवराज जी कलाकार हैं एक्टिंग करेंगे ही, वो बेरोजगार नही होगें, एक्टिंग करने मुंबई जाएंगे। कांग्रेस की सरकार बन रही है। जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएगी।
- 17 Nov 2023 6:30 AM
बीजेपी उम्मीदवार पर पथराव
शुक्रवार के दिन वोटिंग के दौरान बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला भिंड जिले के मानहड़ गांव पहुंचे। जहां उन पर पथराव हुआ। इसके बाद बीच बचाव करते हुए शुक्ला के साथ मौजूद गनर ने हवाई फायरिंग की। घटनास्थल वाले इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
- 17 Nov 2023 6:22 AM
सौंसर सीट के इस बुथ पर सर्वाधिक मतदान
छिंदवाड़ा के सौंसर से 15 किमी दूर पलासपानी बुथ पर 11.39 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान। चौरई के 272 पोलिंग बूथ पर सुबह 11 बजे तक 32 फीसदी हुआ मतदान।
Created On : 16 Nov 2023 6:34 PM