MP चुनाव 2023 Live Updates: हिंसा के बीच संपन्न हुआ मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव, शाम 5 बजे तक 71.11% लोगों ने किए मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग शुक्रवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रदेश में शाम 5 बजे तक कुल 71.11% मतदान हुए हैं। हालांकि, अभी चुनाव मतदान के फाइनल आंकड़े सामने आएंगे। 2018 के चुनाव में 75.49% वोटिंग हुई थी। बीते 15 नवंबर को राज्य में चुनाव प्रचार का शोर थम गया था। इस बार सूबे की 230 सीटों के लिए कुल 2,533 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे हैं। जिसमें 2,280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर है। शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक राज्य में कुल 64626 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। बता दें कि, नक्सल प्रभावित जिले मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक खत्म हो गया था।
बीते एक महीने से राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान जारी रहा। इस दौरान सूबे में कई सारी रैलियां और जनसभाएं हुईं। इन दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया वॉर भी देखने को मिला। या फिर यूं कहे कि दोनों पार्टियों ने एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। साथ ही, चुनाव प्रचार चरम पहुंचने के साथ मंच से खुलेआम इन दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता भी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से भी पीछे नहीं हटे। आज यानी शुक्रवार को मध्य प्रदेश की जनता ने अपने स्थानीय क्षेत्र के उम्मीदवारों के भाग्य पर अंतिम मुहर लगा दिया। 230 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में एक ही चरण में सभी सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था।
71.11 मतदाता ने मतदान का प्रयोग किया
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक, इस बार मध्य प्रदेश के 230 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5.6 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें 2.88 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.72 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 1,373 थर्ड जेंडर मतदाता है। इस बार के चुनाव में कुल 22.36 लाख युवा मतदाता पहली बार मतदान करने वाले रहे। इसमें से शाम 5 बजे तक 71.11 मतदाता ने प्रयोग किया। अब 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
Live Updates
- 17 Nov 2023 6:20 AM
तेजी प्रदेश में हो रहा है मतदान
मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 27.62% मतदान दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में सुबह 11 बजे तक 19.65% और मध्य प्रदेश में 27.62% मतदान दर्ज किया गया। pic.twitter.com/llIahZaSVx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023 - 17 Nov 2023 6:16 AM
कटनी जिले का मतदान प्रतिशत सुबह 11 बजे की स्थिति
बड़वाया 19.86
बहोरीबंद 30.06
मुड़वारा 23.70
विजयराघवगढ़ 34.20
- 17 Nov 2023 6:15 AM
जयंत मलैया ने किया मतदान
बीजेपी नेता जयंत मलैया ने मतदान किया। दमोह में 20 साल बाद फिर आमने-सामने जयंत मलैया और अजय टंडन है।
- 17 Nov 2023 6:05 AM
दमोह में कुल मतदान 12.24%
जबेरा 11.98%
दमोह 11.20%
पथरिया 11.41%
हटा 10.47%
मंडला जिले का मतदान प्रतिशत सुबह 11 बजे की स्थिति 25.67 प्रतिशत
बिछिया 27.33
निवास 23.2
मंडला 26.5
- 17 Nov 2023 6:03 AM
कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी ने किया मतदान
सिवनी में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी ने किया मतदान
सिवनी जिले में 112 वर्षीय शांति पांडे ने वोट डाला।
ADM श्रीमति मीना मसराम ने मतदान केंद्र 153 पुलिस लाईन स्कूल में मतदान किया।
दमोह कलेक्टर ने मतदान किया
दमोह एसपी सुनील तिवारी ने मतदान किया
- 17 Nov 2023 6:01 AM
भोपाल- महापौर मालती राय ने किया मतदान
भोपाल- महापौर मालती राय ने नरेला विधानसभा 151 के पुष्पा नगर स्थित बूथ क्रमांक 185 मतदान केन्द्र पर सहपरिवार मतदान किया। शहर वासियों से ज्यादा से ज्यादा मतदान डालने की अपील की।
- 17 Nov 2023 5:57 AM
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वोट डाला
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया कि वे सीएम पद की रेस में नहीं है।
#WATCH | Madhya Pradesh elections | Union Minister and BJP leader Jyotiraditya Scindia casts his vote at a polling booth in Gwalior. pic.twitter.com/eoGUG14sIu
— ANI (@ANI) November 17, 2023 - 17 Nov 2023 5:49 AM
बीजेपी नेता मोनिका बट्टी ने किया मतदान
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा के देवरी में भाजपा प्रत्याशी मोनिका बट्टी ने मतदान किया। वे पूर्व विधायक स्व मनमोहन शाह की पुत्री है। चुनाव के पहले वह भारतीय गोंडवाना पार्टी से भाजपा में शामिल हुई। बता दें कि, बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में केवल एक प्रत्याशी के नाम घोषित किए गए थे। जिसमें मोनिका बट्टी का नाम शामिल था।
कटनी जिले में बहोरीबंद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विधायक प्रणय पाण्डेय ने सिमरा पटी मतदान केंद्र में लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने पर वोट डाला।
- 17 Nov 2023 5:37 AM
कांग्रेस प्रत्याशी विजय चौरे ने किया मतदान
छिंदवाड़ा के सौसर में कांग्रेस प्रत्याशी विजय चौरे ने परिवार के साथ मतदान किया।
- 17 Nov 2023 5:34 AM
टीकमगढ़ कलेक्टर-एसपी ने किया मतदान
टीकमगढ़ कलेक्टर-एसपी ने किया मतदान, लोगों से मतदान करने की अपील
Created On : 16 Nov 2023 6:34 PM