Amrita Fadnavis on Rahul Gandhi: महाराष्ट्र सीएम फडणवीस की पत्नी ने लालबाग राजा के किए दर्शन, राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर दी ये प्रतिक्रिया

- मुंबई में लालबाग चा राजा बने आकर्षक का केंद्र
- मुंबई में चर्चा का विषय बनी राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा
- महाराष्ट्र में धूम-धाम से मनाया गणेशोत्सव
डिजिटल डेस्क, मुंबई। हर साल की तरह इस वर्ष भी पूरे महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम मची हुई हैं, लेकिन आकर्षक का केंद्र मुंबई के 'लालबाग च राजा' बने हुए हैं। जहां पर उनके दर्शन के लिए आम लोगों से लेकर खास पहुंच रहे हैं। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस दर्शन करने पहुंची। इसके बाद मीडिया से चर्चा की। जब उनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर अपनी प्रक्रिया दी है।
क्या बोली अमृता फडणवीस?
सीएम की पत्नी ने कहा, "आज दिन इतना सुंदर है कि मैं विपक्ष के बारे में बात ही नहीं करना चाहूंगी। बस इतना कहना चाहूंगी कि बप्पा सबको सद्बुद्धि दे।"
अमृता फडणवीस का कहना है, "आज बहुत खुशी हो रही है कि बप्पा का आगमन हो चुका है। गणेशोत्सव महाराष्ट्र में पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। अब 10 दिन बप्पा हमारे साथ रहेंगे, इसकी खुशी है। लाखों लोग इसे मनाते हैं, तो मैं ये भी कहना चाहूंगी कि प्रकृति का भी आप ध्यान रखें। मिट्टी के बने गणपति लाएं और विसर्जन के लिए नगरपालिका के द्वारा बनाए गए तालाबों का ही प्रयोग करें। मैं बप्पा से महाराष्ट्र के लोगों के लिए सुख और समृद्धि मिलने की प्रार्थना करती हूं और किसी भी आपत्ति से उन्हें बचाएं।"
सिंगर राहुल वैद्य ने क्या कहा?
वहीं, सिंगर राहुल वैद्य भी लालबाग राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, "हमारे लालबाग के राजा की मूर्ति बहुत सुंदर है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं इस बार सिर्फ दर्शन करने के लिए नहीं, परफॉर्म भी करने आया हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे आज बप्पा के दरबार में आकर गाने का मौका मिला है।"
Created On :   28 Aug 2025 1:29 AM IST