Maharashtra Legislative Assembly: महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे की बढ़ी मुश्किलें, अपनी ही सरकार को बताया 'भिखारी'

- कोकाटे का बदल सकता है विभाग
- महाराष्ट्र में विपक्ष ने कृषि मंत्री को घेरा
- कृषि मंत्री कोकाटे विधानसभा में ऑनलाइन रमी खेलते हुए
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे कई समय से विवदित बयान दे रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अलग ही काम कर दिया है। कोकाटे विधानसभा में जंगली रमी खेलते हुए पाए गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद से वे बुरी तरह से फस गए हैं। जानकारी मिली है कि राज्य सरकार उनका विभाग बदल सकती है।
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी अजीत गुट के मंत्री मकरंद पाटिक को उनका विभाग दे सकती है। वहीं, उनके पास का राहत और पुनर्वास विभाग कोकाटे को दिया जा सकता है।
कृषि मंत्री के इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। उनको शांत करने के लिए सरकार कोकाटे का विभाग बदलने की कोशिश कर सकती है।
आपको बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार हाल ही के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट जारी की है, इसमें कृषि मंत्री कोकाटे विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान अपने मोबाइल पर ऑनलाइन रमी गेम खेलते दिखाई दें रहे हैं। उनका ये वीडियो सामने आते ही राजनीतिक हंगामा मच गया था। इसके बाद मंत्री ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।
माणिकराव कोकाटे ने बीते मंगलवार को एक विवादित बयान दिया था। ये टिप्पणी उन्होंने पहले किसानों को लेकर की थी, जिसमें उन्होंने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा था कि फडवीस सरकार 'भिखारी' हो गई हैं, इसके बाद भी विपक्ष ने उन्हें जमकर घेर लिया था।
कोकाटे के इन बयान पर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, 'अगर मंत्री खुद कहें कि 'सरकार भिखारी है' तो यह असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है।" उन्होंने आगे कहा कि क्या देवेंद्र फडणवीस में कोकाटे को उनके इस बयान पर मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने का साहस नहीं हैं।
Created On :   23 July 2025 10:25 PM IST