लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न

भाजपा की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न
  • लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है
  • पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की बैठक पार्टी के प्रदेश लोकसभा प्रभारी द्वारा ली गई
  • आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तथा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा भी शामिल हुए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। शहर के एक स्थानीय होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा खजुराहो संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति जिला पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की बैठक पार्टी के प्रदेश लोकसभा प्रभारी द्वारा ली गई। आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तथा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा भी शामिल हुए।

आयोजित बैठक में प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह द्वारा बूथों में आम मतदाताओ सीधे सम्पर्क पर जोर दिया गया तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें। सरकार की योजनाओ के जो लाभार्थी है उनसे मिले तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों से अवगत कराये। सिंह ने बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन की सक्रियता इस समय सर्वाेधिक होने पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी की बडी जीत होगी।

उन्होंने ने कहा कि हर बूथ पर जीत के संकल्प को एक चुनौती मनाकर कार्य करना है। चुनाव के साथ मतदाताओ का दिल भी हमें जीतना है। बैठक में सम्मलित भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। कमल का चिन्ह ही हमारा प्रत्याशी रहता है आप सभी बूथ में प्रत्याशी मानकर चुनाव प्रचार करे जिससे पार्टी को इस बार रिकार्ड जीत मिली।

उन्होने ने कहा कि हर बूथ पर 370 वोट कमल के फूल के रूप में जोडने है। आयोजित बैठक में महेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री दिलीप अहिरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, पवई विधायक प्रहलाद लोधी गुन्नौर विधायक राजेश वर्मा, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, विधायक प्रणय पाण्डेय एवं विधायक संजय पाठक, विधायक संदीप जयसवाल, लोकसभा प्रभारी योगेश ताम्रकार, लोकसभा खजुराहो संयोजक सतानंद गौतम, सहसंयोजक पीतांबर टोप नानी, भाजपा जिला पन्ना अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा जिलाध्यक्ष छतरपुर चंद्रभान सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष कटनी दीपक टंडन, महापौर कटनी प्रीती सूरी, मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील त्रिपाठी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री दीपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

Created On :   21 March 2024 1:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story