लोकसभा चुनाव 2024: इंडिया गठबंधन से अलग नहीं होगी महबूबा मुफ्ती की पार्टी, पीडीपी ने खुद दी जानकारी

इंडिया गठबंधन से अलग नहीं होगी महबूबा मुफ्ती की पार्टी, पीडीपी ने खुद दी जानकारी
  • इंडिया गठबंधन से अलग नहीं होगी पीडीपी
  • महबूबा मुफ्ती की पार्टी ने खुद दी जानकारी
  • पीडीपी ने तमाम अटकलों पर लगाया विराम

डिजिटल डेस्क, जम्मू। कुछ ही महीनों में देश भर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन इससे पहले इंडिया गठबंधन से कई पार्टियां किनारा करती जा रही हैं। इस बीच पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबर सामने आ रही थीं कि महबूबा मुफ्ती की पार्टी जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) भी गठबंधन का साथ छोड़ रही है। लेकिन अब पीडीपी ने खुद ऑफिशियल बयान जारी करते हुए इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने इन सभी खबरों पर ध्यान ना देने के लिए भी कहा है।

पीडीपी ने जारी किया बयान

सोमवार को दोपहर करीब एक बजे जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में पार्टी ने लिखा, "पीडीपी द्वारा भारत गठबंधन से नाता तोड़ने की मनगढ़ंत खबरों पर ध्यान न दें। हम एकता और अपने गठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ हैं। इस दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना से गुमराह न हों!"


Created On :   19 Feb 2024 8:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story