बिहार: नीतीश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को हर महीने मिलने वाली राशि बढ़ाई

नीतीश सरकार ने  विधानसभा चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को हर महीने मिलने वाली राशि बढ़ाई
  • बुजुर्ग हमारे समाज का अमूल्य हिस्सा- नीतीश
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत हर महीने 400 रु की जगह 1100 रु की पेंशन मिलेगी
  • चुनावी साल में नीतीश कुमार की घोषणा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी साल में कई घोषणाएं कर रहे है। सीएम कुमार ने आज वृद्ध, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली हर माह पेंशन में इजाफा किया है। आपको बता दें कि चुनावी साल होने के चलते पक्ष- विपक्ष कई बड़े बड़े दावे कर रहे है। चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी दल आरजेडी जनता से बड़े-बड़े वादे कर रहे है वहीं सत्ता में बने रहने के लिए एनडीए भी ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

सीएम कुमार ने पेंशन की राशि बढ़ाते हुए कहा मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु॰ की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।

आपको बता दें इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने है, कुछ महीनों बाद राज्य में चुनावी आचार संहिता लग जाएगी। इससे पहले नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेशन योजना राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है। राजनीतिक जानकारी इसे चुनाव से जोड़कर देख रहे है, साथ ही ऐसी घोषणाओं से चुनाव पर प्रभाव पड़ने की बात को भी स्वीकार किया है। अब बिहार सरकार ने बुजुर्गों और दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं की मासिक पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है। नीतीश कुमार ने लिखा कि “वृद्धजन समाज का अमूल्य हिस्सा हैं। उनका सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करना हमारी पहली सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टेट सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील है और आगे भी रहेगी।

Created On :   21 Jun 2025 8:35 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story