Monsoon Session: विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह, मणिपुर हिंसा को लेकर आज केंद्र सरकार पर खूब बरसे राहुल गांधी- 'बीजेपी देशभक्त नहीं बल्कि देशद्रोही'

  • लोकसभा में आज भी हुआ जोरदार हंगामा
  • अविश्वास प्रस्ताव का आज दूसरा दिन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस पार्टी के सांसद गौरव गोगोई ने मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया है। बीते दिन यानी 8 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर करीब 6 घंटे तक सत्ता पक्ष और विपक्ष में गरम बहस देखने को मिली थी। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस 10 अगस्त तक चलने वाली है। जिसमें केंद्र की सरकार और गठबंधन 'इंडिया' के सांसदों का भाषण होने वाला है। मंगलवार को गोगोई ने मणिपुर मामले को लेकर सरकार को चौतरफा घेरा और पीएम मोदी से सीधा सवाल पूछते हुए कहा था कि, मणिपुर हिंसा की आग में 80 दिनों तक जलता रहा लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मौनव्रत धारण किए हुए थे क्यों? उन्हें सदन में आकर बोलना चाहिए हम यह प्रस्ताव मजबूरी में लाए हैं।

राहुल गांधी भी आज (9 अगस्त) केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने केंद्र पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, मणिपुर में हिंसा को रोकने में केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह विफल रही है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या हो रही है। भारत माता की रोज हत्या की जा रही है जब तक हिंसा शांत नहीं होती तब तक मैं ये बोलता रहूंगा कि राज्य में हिंदुस्तान की हत्या हो रही है।

शाम 4.50 बजे तक का अपडेट

राहुल को जवाब देंगे अमित शाह

राहुल गांधी के सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में शाम चार बजे जवाब देंगे। राहुल गांधी ने मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर जोरदार हंगामा बोला था।

ईरानी ने राहुल के संस्कार पर उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "राह चलते सुना था कि औरतों को वो लोग जो कानून का उल्लंघन करते हैं वे इस प्रकार के अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं। ये नहीं पता था कि गांधी परिवार के संस्कार में भी एक संस्कार ये है।"

कार्रवाई हो राहुल पर- बीजेपी महिला सांसद

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने राहुल को लेकर कहा, "पहली बार ये हो रहा है कि संसद के एक सदस्य संसद के अंदर किसी महिला के सामने फ्लाइंग किस दे रहे हैं। वे क्या नेता हैं? हमने आज स्पीकर को शिकायत की है। हमने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।"

फ्लाइंग किस मामले पर राहुल गांधी पर हो सकती है कार्रवाई

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों से खबर मिली है कि सदन के भीतर अमर्यादित व्यवहार विचाराधीन, सभी से बात कर नियमानुसार करवाई की जाएगी।

बीजेपी सांसद का आरोप- राहुल गांधी ने की बहुत ही असंसदीय हरकत

बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने कहा, "राहुल गांधी ने जो हरकत की वो बहुत ही असंसदीय है। भारत माता को हत्या की बात फिर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। इसका हम विरोध करते है।"

सदन में बोली स्मृति ईरानी

  • स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है। ईरानी के मुताबिक, राहुल सदन से निकलते समय महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दिया।
  • ईरानी ने कहा कि, राहुल गांधी ने आज सदन में अभद्रता का परिचय दिया है जो माफी लायक नहीं है।
  • विपक्षी दलों द्वारा इंडिया- इंडिया नारेबाजी करने पर ईरानी ने कहा कि, आप भारत नहीं है क्योंकि देश भ्रष्टाचार नहीं है। भारत वंशवाद के योग्यता में विश्वास नहीं रखता है।
  • राहुल गांधी पर ईरानी ने तंज कसते हुए कहा कि, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान ही सदन से भाग गए।
  • स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी द्वारा भारत माता की हत्या वाले बयान पर कहा कि, जब गांधी बोल रहे थे तो कांग्रेसी सांसद मेज बजा रहे थे, जो काफी शर्म की बात है।
  • कांग्रेस पार्टी के मन में गद्दारी है।
  • मणिपुर देश का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा वो कभी खंडित नहीं होगा।
  • राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा कि, राहुल ने जिस तरह भारत माता की हत्या की बात कही वो बेहद ही दुख की बात है।

लोकसभा में बोल रहे हैं राहुल गांधी

  • राहुल गांधी ने मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि पूर्वोत्तर में भारत माता की हत्या हुई है। जब तक हिंसा समाप्त नहीं होती तब हत्या होती रहेगी।
  • मणिपुर पर पीएम मोदी को लेकर राहुल ने कहा कि, इतने हिंसा के बीच भी पीएम मोदी वहां नहीं गए। इन्होंने हिंदुस्तान की हत्या पूर्वोत्तर राज्य में की है।
  • मणिपुर को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। गांधी ने कहा कि, पीएम मोदी के लिए मणिपुर हिंंदुस्तान में नहीं है। सरकार मणिपुर को बांट दी है।
  • किसानों के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को राहुल घेर रहे हैं।
  • भाषण शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि घबराए नहीं आज अडाणी मुद्दे पर बात नहीं करूंगा।
  • भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, मैंने समुद्र तट से लेकर भारत के शीर्ष स्थान तक भारत घुमा, जो अभी खत्म नहीं हुआ।
  • बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि आज मैं दिमाग से नहीं दिल से बोलने वाला हूं, बीजेपी के मित्र डरे नहीं।
  • लोकसभा में राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर बोल रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले स्पीकर ओम बिरला का धन्यवाद जताया।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, थोड़ी ही देर में अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोलने वाले हैं।

सदन पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर आज 12 बजे बोलेंगे। जिसको देखते हुए राहुल गांधी सदन पहुंच गए हैं। राहुल के बोलने को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है। भाजपा का कहना है कि, आज राहुल गांधी सदन में बाकी सांसदों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं।

सदन पहुंची सोनिया

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद पहुंचीं।

'पीएम सदन से नदारद'

अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "भाजपा और भारत छोड़ो के बीच क्या संबंध है? उनके लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था। इसका क्या मतलब है कि वे भारत छोड़ो दिवस पर कुछ कह रहे हैं? यह एक ऐतिहासिक दिन है।हम पीएम मोदी की मौजूदगी में संसद में बहस की मांग कर रहे हैं। पीएम संसद में आ ही नहीं रहे हैं। वे मणिपुर के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। अब भारत छोड़ो आंदोलन हमें इस सरकार की याद दिलाता है।"

हंगामे की वजह से राज्यसभा स्थगित

राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

केजरीवाल ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को पत्र लिखा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पत्र में लिखा "जीएनसीटीडी (संशोधन) विधेयक, 2023 के खिलाफ मतदान करने में उनके समर्थन के लिए दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।"

राहुल आज हमारा मनोरंजन करेंगे- बीजेपी

भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, "शायद कल उन्हें (राहुल गांधी) अपने ऊपर विश्वास नहीं था। आज जड़ीबूटी खाकर विश्वास मिला होगा। उनके अध्यापक जो उन्हें पढ़ाते हैं, वो अनुपस्थित हो गए थे। आज वे (राहुल गांधी) तैयारी करके आएंगे और हमारा मनोरंजन करेंगे।"

पीएम क्या बोलेंगे देखना होगा- प्रियंका

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा, "अगर प्रधानमंत्री इतने आश्वस्त हैं तो वे चर्चा के पहले दिन संसद में क्यों नहीं थे? बड़ी बातें करना और अच्छी कार्रवाई नहीं करना, यही पीएम मोदी और उनकी सरकार की पहचान है। समस्या यह नहीं है कि वे किस मुद्दे पर बोलेंगे, बल्कि यह है कि उन्होंने मणिपुर या हरियाणा और विभिन्न अन्य राज्यों में जहां सांप्रदायिक हिंसा हुई है, वहां क्या किया है। हम इंतजार करेंगे कि पीएम मोदी न सिर्फ अविश्वास प्रस्ताव पर बल्कि मणिपुर पर भी क्या कहते हैं।

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। दोनों सदनों में विपक्ष जबरदस्त हंगामा कर रहा है।

12 बजे बोलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा, 'राहुल गांधी आज हमारी तरफ से (सदन में) 12 बजे बोलना शुरू करेंगे।'

बेट को सेट करने वाले बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

सोनिया गांधी को लेकर निशिकांत दुबे द्वारा बेटे को सेट करने वाले बयान पर कांग्रेस ने पहली प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज ने कहा, "देश की जनता सेट करती है। यह जनतंत्र का अपमान किया है। एक व्यक्ति विशेष अपने बेटे को, रिश्तेदार को राजनीति में सेट नहीं कर सकता। ये लोग (भाजपा) जनतंत्र में विश्वास नहीं करते इसलिए कल इन्होंने ऐसी ओछी टिप्पणी की।"

राजस्थान जाएंगे राहुल गांधी

अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बोलने की संभावना कम ही है क्योंकि राहुल गांधी आज कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान जाने वाले हैं। जहां वो एक रैली में भाग लेंगे। सत्ता पक्ष की ओर से आज अमित शाह, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी जैसे दिग्गज नेता मोर्चा संभालने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल 10 अगस्त को मणिपुर मामले को लेकर लोकसभा में सरकार को घेर सकते हैं। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को जवाब देने वाले हैं।

पहले दिन क्या हुआ?

पहले दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा काफी गरम देखी गई। विपक्ष की ओर से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मोर्चा संभाला हुआ था। सांसद ने मणिपुर हिंसा, पहलवानों, चीन, महंगाई, बेरोजगारी, दो समुदायों में तनाव जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। विपक्ष की ओर से बोल रहे गौरव ने कहा कि, मणिपुर में तीन महीने से आग लगी हुई है। सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल रही है। केंद्र सरकार इतना हिंसा देखने के बाद भी प्रदेश की बीरेन सरकार को बर्खास्त नहीं किया जो काफी दुख की बात है। दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने वाले मामले का जिक्र कर गोगोई ने कहा कि, अगर ये वीडियो सामने न आता तो शायद पीएम मोदी 30 सेकंड भी न बोलते। सत्ता पक्ष से पूछना चाहता हूं कि, आखिर इतने संवेदनशील मामले पर पीएम चुप क्यों हैं?

राहुल-सोनिया पर पलटवार

विपक्ष के वार पर सत्ता पक्ष की ओर से भी जबरदस्त पलटवार देखी गई। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गौरव गोगोई के आरोपों का जवाब देते हुए सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा, ''सोनिया गांधी का बहुत सम्मान करता हूं। सोनिया गांधी एक भारतीय नारी की तरह काम कर रही हैं। उनके दो काम हैं- बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना है।'' दुबे का यह बयान सुनकर सदन के अंदर खूब ठहाके लगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, विपक्ष जो अविश्वास प्रस्ताव लाया है वो गलत है इसकी टाइमिंग सही नहीं है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा पूरी दुनिया मान रही है लेकिन ये सब विपक्ष को नहीं दिख रहा है।

Created On :   9 Aug 2023 3:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story