PM Modi Kartavya Bhavan: 'किराए के 1500 करोड़ रुपये बचेंगे, देश की दिशा भी यहीं से तय होगी', कर्तव्य भवन के उद्घाटन पर PM मोदी ने लोगों को किया संबोधित

- दिल्ली के कर्तव्य भवन का हुआ उद्धटान
- पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को किया संबोधित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन का उद्धाटन किया। इस दौरान लोकार्पण के बाद उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कर्तव्य सिर्फ एक इमारत का नाम भर नहीं है, यह करोड़ों देशवासियों के सपनों को साकार करने की तपोभूमि है।
पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन का किया उद्धाटन
पीएम मोदी ने कहा, "ये केवल कुछ नए भवन और सामान्य इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं हैं। अमृतकाल में इन्हीं भवनों में विकसित भारत की नीतियां बनेंगी, विकसित भारत के महत्वपूर्ण निर्णय होंगे और राष्ट्र की दिशा तय होगी। मैं आप सभी को कर्तव्य पथ भवन की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं इसके निर्माण से जुड़े सभी इंजीनियरों और श्रमिक साथियों का भी इस मंच से धन्यवाद करता हूं।"
पीएम मोदी ने कहा, "कर्तव्य भवन विकसित भारत की नीतियों और दिशा का मार्गदर्शन करेगा। इससे पहले अलग-अलग मंत्रालयों के किराए पर 1500 करोड़ रुपए खर्च हो रहे थे। हमने बहुत मंथन के बाद कर्तव्य भवन नाम दिया है। कर्तव्य पथ, कर्तव्य भवन हमारे लोकतंत्र की, हमारे संविधान की मूल भावना का उद्घोष करते हैं। देश का कोई भी हिस्सा आज विकास की धारा से अछूता नहीं है।"
हमें फाइलों को लेकर अपने नजरिए को बदलने की जरूरत - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "हमें फाइलों को लेकर अपने नजरिए को बदलने की जरूरत है। एक फाइल, एक शिकायत।।। ये देखने में रोजमर्रा का काम लग सकता है, लेकिन किसी के लिए वही एक कागज उनकी उम्मीद हो सकती है। एक फाइल से कितने ही लोगों का जीवन जुड़ा हो सकता है। कितने ही देश, जो हमारे साथ-साथ आजाद हुए थे, वो तेजी से आगे बढ़ गए, लेकिन भारत वैसी तेजी से प्रगति नहीं कर पाया इसके अपने कारण रहे होंगे। अब हमारा दायित्व है कि हम समस्याएं आने वाली पीढ़ियों के लिए न छोड़ें।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम इन इमारतों का उपयोग देश को गरीबी से मुक्ति दिलाने के साधन के रूप में करेंगे। इनके माध्यम से हम एक विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे। आइए हम सब मिलकर भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएं और मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सफलता की कहानी लिखें।"
Created On :   7 Aug 2025 2:14 AM IST