बिहार विधानसभा चुनाव 2025: CM नीतीश कुमार के इस करीबी ने ज्वाइन की जनसुराज पार्टी, JDU छोड़ने के पीछे बताई ये खामियां

CM नीतीश कुमार के इस करीबी ने ज्वाइन की जनसुराज पार्टी, JDU छोड़ने के पीछे बताई ये खामियां
  • बिहार में इस साल होने है विधानसभा चुनाव
  • सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा झटका
  • जेडीयू के नेता ने जनसुराज पार्टी का थामा दामन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इस साल के अंत से पहले होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने रविवार को जन सुराज पार्टी ज्वाइन कर ली है। जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रशांत किशोर ने आरसीपी सिंह के जनसुराज पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह नई व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए जन सुराज से जुड़े हैं। बिहार को नया विकल्प देने में आरसीपी सिंह का प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव काम आएगा।

आरसीपी सिंह ने थामा जनसुराज पार्टी का दामन

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, "2025 में बना महागठबंधन केस स्टडी बन गया है। महागठबंधन ने बिहार में पीएम मोदी और बीजेपी का विजय रथ रोका था। बीजेपी के विजय रथ रोकने की नई व्यवस्था प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह की वजह से बनी।" इसके बाद उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह के साथ संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं भी जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जन सुराज क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर समझौता नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब शारीरिक और मानसिक तौर पर निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं। जदयू ठेकेदारों की पार्टी बन गई है। जन सुराज समाजवाद और लोहिया के विचारों को जिंदा रखेगी। गांधी की सोच के मुताबिक सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।" प्रशांत किशोर ने जदयू छोड़कर जन सुराज में शामिल होने का आह्वान किया।

पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

इसके बाद आरसीपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया, "2047 में विकसित भारत लेकिन बिहार की चर्चा नहीं होती। हमने एनडीए और इंडिया में भी काम किया है। हमने इनके लिए मजदूरी की है। अब पहली बार अपने लिए घर बना रहे हैं। हमारे लिए घर बिहार है।" आरसीपी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी 2047 में विकसित भारत की चर्चा करते हैं लेकिन बिहार की नहीं करते।

Created On :   18 May 2025 2:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story