जम्मू- कश्मीर: राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर निशाना

By - Bhaskar Hindi |22 July 2025 3:48 PM IST
- राज्य की मांग अब एक जन आंदोलन में बदल गई है- तारिक हमीद कर्रा
- भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ अन्याय किया -दिग्विजय सिंह
- राज्य का दर्जा मिलने तक संघर्ष करने को तैयार- इमरान मसूद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्र की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिले, हम इसके लिए संघर्ष करने को तैयार हैं।
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा राज्य की मांग अब एक जन आंदोलन में बदल गई है। हम सरकार पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के लिए दबाव बना रहे हैं।
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ अन्याय किया है और प्रधानमंत्री मोदी हर चुनाव में वादा करते हैं कि वे जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देंगे, लेकिन वे कभी वादा पूरा नहीं करते।
Created On :   22 July 2025 3:48 PM IST
Next Story