Trump Tariff Controversy: 'हमें भी लगाना चाहिए 50% टैरिफ', रूस से तेल खरीदने पर बढ़ाया 25% टैरिफ तो भड़गे शशि थरूर, बोले- वो हमारे लिए महत्वपूर्ण नहीं..
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत के अलावा भी कई देश हैं जो रूस के साथ व्यापार करते हैं। चीन भारत के मुकाबले दुगना ट्रेड करता है। लेकिन ट्रंप ने केवल भारत पर 25 परसेंट एक्सट्रा टैरिफ लगाया है। सांसद ने आगे कहा, भारत को भी अमेरिका पर टैरिफ बढ़ाना चाहिए। ऐसे कैसे कोई भारतो को धमका सकता है? अगर हम अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं तो वह भी हमारे लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, "इसका असर तो पड़ेगा ही क्योंकि उनके साथ हमारे 90 बिलियन डॉलर के ट्रेड है और अगर हर चीज 50% महंगा होगा तो खरीदने वाले भी सोचेंगे की… pic.twitter.com/xgaVDt8CDJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
सांसद का रिएक्शन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रूसी तेल की खरीद पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर कहा कि इसका निश्चित रूप से असर पड़ेगा क्योंकि हमारा उनके साथ 90 बिलियन डॉलर का व्यापार है, और अगर हर चीज 50% महंगी हो गई, तो खरीदार भी सोचेंगे कि वे भारतीय चीजें क्यों खरीदें? अगर वे ऐसा करते हैं, तो हमें भी अमेरिकी निर्यात पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए। ऐसा नहीं है कि कोई भी देश हमें इस तरह से धमकी दे सकता है।
भारत पर ही क्यों लगाया एक्ट्रा टैरिफ?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीडिया ने सवाल किया कि रूस के साथ कई देश ट्रेड करते हैं। लेकिन सिर्फ भारत ही अमेरिका के टारगेट पर क्यों है? इस पर ट्रंप ने कहा, अभी तो कुछ ही घंटे हुए हैं। हम आगे भी काफी सारे सेकेंडरी सेंकशन लगाएंगे। आपको ऐसा जल्द देखने को मिलेगा। इसके बाद प्रेसिडेंट से सवाल किया गया, अगर रूस-यूक्रेन के बीच सब ठीक हो जाता है या सीजफायर पर सहमति बन जाती है तो क्या इंडिया पर लगाया गया टैरिफ हटाया जाएगा? इस सवाल पर ट्रंप ने कहा इस चीज को बाद में देखेंगे। अभी इंडिया पर 50 परसेंट टैरिफ लगाया गया है।
Created On :   7 Aug 2025 3:52 PM IST