यूपी की सियासत: आज 'PDA' यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे सपा सुप्रीमो अखिलश यादव ,लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है मास्टरप्लान? जानें

आज PDA यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे सपा सुप्रीमो अखिलश यादव ,लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है मास्टरप्लान? जानें
  • अखिलेश यादव ने 2024 के लिए बनाई रणनीति
  • आज PDA यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे अखिलेश

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज (30 अक्टूबर) से साइकिल यात्रा की शुरूआत करने वाले हैं। जिसमें वो दो दर्जन से ज्यादा लोकसभा सीटों को कवर करने का लक्ष्य बनाए हुए हैं ताकि चुनाव में सपा बेहतर प्रदर्शन कर सके। आम चुनाव को देखते हुए अखिलेश 'पीडीए' फॉर्मूले (PDA)पर काम कर रहे हैं। इस फॉर्मूले से अखिलेश को विश्वास है कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को उत्तर प्रदेश की सियासत में मात दी जा सकती है। इसी बात का ख्याल रखते हुए आज से वो साइकिल यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

'पीडीए' फॉर्मूले में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रखा गया है। इन तीन समुदाय के लोगों को साध कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बीजेपी को चित करना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए यादव ने अपना एजेंडा सेट कर लिया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जिस रूट को साइकिल यात्रा के लिए चुना है उसमें सपा सरकार में किए गए कई प्रोजेक्ट भी आते हैं। जिसका जिक्र यात्रा के दौरान सपा की ओर से अवश्य किए जाएंगे। वोटर्स को लुभाने का काम सपा की ओर से जरूर किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता उनकी पार्टी की ओर आ सके।

इन क्षेत्रों से होकर निकलेगी यात्रा

अखिलेश की साइकिल यात्रा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे शुरू होकर जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाने वाली है। ये यात्रा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से कबीरपुर, इंदिरा नहर पुल, किसान पथ, खुर्दही बाजार, अमूल प्लांट, कैंसर हॉस्पिटल तिराहा, एचसीएल मुख्य गेट, पलासियो मॉल, इकाना स्टेडियम, मातृ शिशु अस्पताल लोहिया, पुलिस मुख्यालय, गोमदी नदी बंधा मार्ग से होते हुए राप्ती अपार्टमेंट, डीपीएस स्कूल, जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं 7 होते हुए लक्ष्मी मार्केट से जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाकर समाप्त होने वाली है।

21 नवंबर को यात्रा का आखिरी दिन

सपा की पीडीए यात्रा के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को सपा सरकार में किए गए कार्यों को याद दिलाएंगे। साइकिल यात्रा के जरिए समाजवादी पार्टी दो दर्जन से ज्यादा लोकसभा सीटों को साधने की तैयारी में है। सपा की ये यात्रा राजधानी लखनऊ से एक नवंबर को उन्नाव, कानपुर, कन्नौज होते हुए मैनपुरी जाएगी। इसके बाद कई लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यकर्ता पीडीए यात्रा निकालेंगे ताकि दलित, पिछड़ो और अल्पसंख्यकों को साधा जा सके। सपा की ये यात्रा पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले 21 नवंबर को सैफई में समाप्त हो जाएगा, जहां खुद अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे।

Created On :   30 Oct 2023 4:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story